लाइव न्यूज़ :

बिहार: बच्चे संग इलाज कराने क्लीनिक पहुंची घायल बंदरिया, वायरल हुआ वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: June 8, 2022 17:20 IST

डॉक्टर ने बताया कि घायल बंदरिया उनकी क्लीनिक के सामने जाकर बैठ गई। यह देख डॉक्टर ने उसे अंदर बुलाया। अपने बच्चे को सीने से चिपकाए बंदरिया खुद जाकर डॉक्टर के बगल में स्टूल पर बैठ गई। डॉक्टर ने जब बच्चे के घाव साफ करने के लिए मलहम-पट्टी निकाली तो बंदरिया उसे एक टक निहारती रही। 

Open in App
ठळक मुद्देबंदरिया के खुद क्लीनिक पहुंचकर इलाज कराने की यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।डॉ एसएम अहमद के मुताबिक कहीं गिरने से बंदरिया को चोटें आई थीं।

पटना: बिहार के रोहतास जिलान्तर्गत सासाराम के नगर थाना क्षेत्र से एक बड़ा ही दिलचस्प मामला सामने आया है। यहां शाहजुमा मोहल्ले में स्थित एक क्लीनिक में मंगलवार की शाम एक चोटिल बंदरिया अपने बच्चे के साथ इलाज कराने के लिए पहुंच गई। इस दौरान जब तक बच्चे का इलाज नहीं हुआ, तब तक वह उसे अपने सीने से चिपकाए रही। बंदरिया के अस्पताल पहुंचने और इलाज कराने का वीडियो वायरल हो रहा है और लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं। बंदरिया के खुद क्लीनिक पहुंचकर इलाज कराने की यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

बताया जाता है कि यह वाकया डॉ एसएम अहमद की निजी क्लीनिक में हुआ है। बंदरिया के खुद क्लीनिक पहुंचकर इलाज कराने की यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। डॉ एसएम अहमद के मुताबिक कहीं गिरने से बंदरिया को चोटें आई थीं। उसका बच्चा भी जख्मी था। डॉक्टर ने बताया कि घायल बंदरिया उनकी क्लीनिक के सामने जाकर बैठ गई। यह देख डॉक्टर ने उसे अंदर बुलाया। अपने बच्चे को सीने से चिपकाए बंदरिया खुद जाकर डॉक्टर के बगल में स्टूल पर बैठ गई। डॉक्टर ने जब बच्चे के घाव साफ करने के लिए मलहम-पट्टी निकाली तो बंदरिया उसे एक टक निहारती रही। 

इलाज के दौरान बंदरिया ने एक पल के लिए भी अपने बच्चे को खुद से अलग नहीं होने दिया। बच्चे के बाद उसने खुद भी अपना इलाज चिकित्सक से कराया। डॉक्टर ने भी उसकी मरहम-पट्टी कर उसे बाहर भेज दिया। इस दौरान क्लीनिक में बंदरिया को देखने के लिए भारी भीड़ जमा हो गई। लोग अपने फोन में इसका वीडियो बनाने लगे। इन सबसे बेपरवाह बंदरिया इलाज के बाद खुद ही बच्चे साथ बाहर निकल बस्ती से ओझल हो गई। बंदरिया की काफी देर तक स्थानीय लोग तलाश करते रहे पर उसका कहीं पता नहीं चला। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान बंदरिया अपने बच्चे को सीने से चिपकाए रही, जिसने भी यह नजारा देखा उसके मुंह से यही निकला- आखिर मां तो मां है। उसकी ममता का दूसरा कोई सानी नहीं है।

टॅग्स :बिहारपटनाडॉक्टर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो