लाइव न्यूज़ :

जस्टिस मार्कंडेय काटजू ने 'राम मंदिर' मुद्दे को बताया एक सुंदर नौटंकी, ट्वीट कर लिखी ये बात

By पल्लवी कुमारी | Updated: November 25, 2019 16:53 IST

राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद पर 9 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए अयोध्या में 2.77 एकड़ की पूरी विवादित जमीन राम लला को दी है।

Open in App
ठळक मुद्देमार्कंडेय काटजू प्रेस कांउसिंल ऑफ इंडिया के चेयरमैन रह चुके हैं। वह हमेशा ही अपनी बेबाक राय रखने के लिए जाने जाते हैं। मार्कंडेय काटजू 2006 से लेकर 2011 तक सुप्रीम कोर्ट के जज थे।

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज और प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया (पीसीआई) के चेयरमैन रहे जस्टिस मार्कंडेय काटजू ने अयोध्याराम मंदिर को लेकर एक ट्वीट किया है। जस्टिस मार्कंडेय काटजू ने कहा है कि राम मंदिर ने देश की जनता को अस मुद्दों से भटका दिया है। जस्टिस मार्कंडेय काटजू ट्वीट कर लिखा, ''राम मंदिर ने निसंदेह भारत की वास्तविक समस्याओं से जनता का ध्यान सफलतापूर्वक हटा दिया है। देश की जनता  राम मंदिर को लेकर इतनी आकर्षित हो गई है कि देश में बड़े पैमाने पर गरीबी, रिकॉर्डतौर बेरोजगारी, बाल कुपोषण के स्तर को कम करना, किसानों को परेशान करना, जनता के लिए उचित स्वास्थ्य देखभाल और अच्छी शिक्षा की लगभग कमी जैसे मुद्दे को  भूल गई है। यह एक सुंदर नौटंकी है।'' 

जस्टिस मार्कंडेय काटजू  ने यह ट्वीट रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के खबर को रिट्वीट करते हुए लिखा है। इंडियन एक्सप्रेस की खबर का शीषर्क है, ''दुनिया की कोई ताकत अयोध्या में राम मंदिर बनने से नहीं रोक सकती है: राजनाथ सिहं।'' रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने यह बयान झारखंड में विधानसभा चुनाव 2019 के चुनावी रैली में दिया था। 

जानें राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या फैसला दिया है?

राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए अयोध्या में 2.77 एकड़ की पूरी विवादित जमीन राम लला को दी है। अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला सर्वसम्मति यानी 5-0 से आया है। सदस्यीय संविधान पीठ ने फैसला सुनाते हुए कहा है कि केंद्र सरकार एक ट्रस्ट बनाएगी जो मंदिर का निर्माण कराएगी। यह जमीन अभी केंद्र सरकार के पास रहेगी और बाद में ट्रस्ट को दी जाएगी। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को सुन्नी वक्फ बोर्ड को 5 एकड़ की वैकल्पिक जमीन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

टॅग्स :राम मंदिरअयोध्याअयोध्या फ़ैसला
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

पूजा पाठRam Navami 2026: आइए श्रीराम को जीवन में स्थापित करें!

पूजा पाठश्रीराम और तीर्थंकर महावीर के बीच वंश परंपरा का मधुर संबंध

पूजा पाठराम राज्य: वैश्विक शांति का कालजयी मार्ग?, जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल