लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में दिग्गजों वाले पोस्टर में ममता बनर्जी की तस्वीर, सोशल मीडिया पर लोग कर रहे हैं ऐसे कमेंट

By नियति शर्मा | Updated: March 8, 2019 13:43 IST

पश्चिम बंगाल का एक पोस्टर इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। इस पोस्टर में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बंगाल के प्रसिद्ध दिग्गजों के साथ दिख रही हैं और इस पोस्टर पर लिखा है, 'बंगाल के दिग्गज।'

Open in App
ठळक मुद्देममता बनर्जी की एक तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हैंइस पोस्टर में पश्चिम बंगाल के लगभग हर क्षेत्र के दिग्गजों की तस्वीर चस्पा हैकई ट्विटर यूजर्स ने इस पोस्टर पर अपनी प्रतिक्रिया दी हैं

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की एक तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हैं, जिसमें वे एक पोस्टर में राज्य के दिग्गजों के बीच नजर आ रही है। यह पोस्टर कोलकाता के व्यस्त इलाके सॉल्ट लेक के सेक्टर-5 में लगा है और इस पर लिखा है- 'बंगाल के प्रसिद्ध दिग्गज।' इस पोस्टर में 19वीं और 20वीं सदी के पश्चिम बंगाल के लगभग हर क्षेत्र के दिग्गजों की तस्वीर चस्पा है।

इस पोस्टर में जिन दिग्गजों की तस्वीर लगी है, उसमें- राम मोहन रॉय, ईश्वर चंद्र विद्यासागर, बंकीम चंद्र चटोपध्याय, रवींद्र नाथ टैगोर, मधुसूदन दत्त, काजी नजरुल इस्लाम, सत्येंद्र नाथ बोस और जगदीश चंद्र बोस जैसे व्यक्तित्व शामिल हैं। यह पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और यूजर्स इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

इस तस्वीर के इंटरनेट पर वायरल होने के बाद कई ट्विटर यूजर्स ने इस पोस्टर पर अपनी प्रतिक्रिया दी हैं-

एक यूजर ने इस पोस्टर वाले ट्विट पर कमेंट कर लिखा, 'इस पोस्टर के 14 लोगों में से 13 लोग फेमस हैं, और उन्हें पूरा बंगाल जानता हैं। लेकिन इस पोस्टर में चौदहवें नंबर पर जो तस्वीर(ममता बनर्जी) है, वह क्यों फेमस हैं?क्या मैं जान सकता हूं? बंगाल का काला दिन।'

वहीं, एक और यूजर ने पोस्टर पर लगी ममता की तस्वीर को काट कर शेयर किया और लिखा, 'इसे जल्द ठीक किया जाना चाहिए और ममता बनर्जी को लिखा कि आप कोई लीजेंट नहीं हैं।'

एक कमेंट में लिखा, 'हमारे पास शहर में नये दिग्गज आये हैं, क्या मजाक है, इसे रीयल लिजेंड जैसे- अमर्त्य कुमार सेन, सत्यजीत रे, मन्ना डे, किशोर कुमार, आर डी बरमन, रवि शंकर' नामों से बदला जाना चाहिए।'वही एक ट्वीट में इतने बड़े दिग्गजों के साथ ममता की तस्वीर को उचित नहीं बताया। क्या ममता जे सी बोस और टैगोर के बराबर हैं? अगर नेताजी जिंदा होते तो ममता बनर्जी को राज्य से बाहर कर देते आखिर वेस्ट बंगाल को हुआ क्या हैं?

टॅग्स :ममता बनर्जीपश्चिम बंगालवायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल