लाइव न्यूज़ :

'पीएम मोदी चोर, चोर', बिहार बंद में महागठबंधन की रैली में बच्चों से लगवाए गए ये नारे, देखें वीडियो

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 21, 2019 16:16 IST

बिहार में शनिवार को आहूत बंद के मद्देनजर कई ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई और सड़कें जाम की गई, जबकि पश्चिम बंगाल, असम और मेघालय में स्थिति शांतिपूर्ण रही।

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो को शेयर करते हुए त्रिपुरा बीजेपी के नेशनल सेक्रेटरी सुनील देवधर ने लिखा, ''महागठबंधन देश के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।'' बिहार में राजद के हजारों समर्थकों ने संशोधित नागरिकता कानून और प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन के तहत राज्यव्यापी बंद लागू करने की कोशिश की

बिहार में राजद के हजारों समर्थकों ने संशोधित नागरिकता कानून और प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन के तहत राज्यव्यापी बंद लागू करने की कोशिश की। बिहार में रैली की कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई है। बिहार बंद के दौरान रैली में बच्चों को भी शामिल किया गया था। सिर्फ इतना ही नहीं इन बच्चों से पीएम नरेंद्र मोदी चोर है, चोर है, के नारे लगवाए गए हैं। इसका वीडियो ट्विटर पर वायरल हो रहा है। 

वीडियो को न्यूज एजेंसी एएनआई ने भी जारी किया है। राजद  महागठबंधन की रैली में बच्चे भी शामिल हुए हैं। बिहार बंद का आज महागठबंधन ने आह्वान किया है।

वीडियो को शेयर करते हुए त्रिपुरा बीजेपी के नेशनल सेक्रेटरी सुनील देवधर ने लिखा, ''महागठबंधन देश के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। वे विरोध में अपने निहित स्वार्थों के लिए बच्चों का दुरुपयोग कर रहे हैं जिन्हें बच्चों को कोई समझ नहीं हो सकती है। उनका खोखलापन और स्वार्थी एजेंडा स्पष्ट रूप से बाहर है।''

बिहार में शनिवार को आहूत बंद के मद्देनजर कई ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई और सड़कें जाम की गई, जबकि पश्चिम बंगाल, असम और मेघालय में स्थिति शांतिपूर्ण रही। बिहार में राजद के हजारों समर्थकों ने संशोधित नागरिकता कानून और प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन के तहत राज्यव्यापी बंद लागू करने की कोशिश की। इस दौरान राजधानी पटना में पार्टी के सैकड़ों समर्थक लाठियां और पार्टी के झंडे लेकर रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों में पहुंच गए, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उन्हें वहां से हटा दिया। प्रदर्शन में बच्चे भी शामिल रहे। 

नवादा में बंद समर्थकों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर प्रदर्शन किया। उन्होंने वहां सड़क पर टायर जलाए जिससे वाहनों का आवागमन बाधित हुआ। प्रदर्शनकारियों ने मुजफ्फरपुर के जीरो माइल चौक पर भी प्रदर्शन किया। 

टॅग्स :बिहारकैब प्रोटेस्टनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल