लाइव न्यूज़ :

MP Ki Taja Khabar: इंदौर की सड़कों पर घूमे ''यमराज'', घर से बाहर निकलने वालों को दी उठा ले जाने की चेतावनी, देखें वीडियो..

By गुणातीत ओझा | Updated: April 18, 2020 10:07 IST

मध्यप्रदेश के इंदौर में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे लोगों को जागरूक करने के खुद यमराज सड़क पर उतर आए। यमराज ने लोगों से घरों में रहने की अपील की और घर से बाहर निकलने पर यमलोक उठा ले जाने की चेतावनी भी दी। दरअसल मध्यप्रदेश पुलिस के एक कांस्टेबल ने यमराज का रूप धारण कर लोगों को लॉकडाउन के प्रति जागरूक किया।

Open in App
ठळक मुद्देलॉकडाउन का उल्लंघन कर घरों से बाहर निकल रहे लोगों को जागरूक करने के लिए मध्यप्रदेश पुलिस के कांस्टेबल ने यमराज का रूप धारण किया।मध्यप्रदेश में अब तक 1310 लोग कोरोना से संक्रमित हैं जिसमें सबसे ज्यादा 842 मरीज इंदौर में हैं। राज्य में कोरोना संक्रमण से 69 मरीजों की मौत हो चुकी है।

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे लोगों को जागरूक करने के खुद यमराज सड़क पर उतर आए। यमराज ने लोगों से घरों में रहने की अपील की और घर से बाहर निकलने पर यमलोक उठा ले जाने की चेतावनी भी दी। दरअसल मध्यप्रदेश पुलिस के एक कांस्टेबल ने यमराज का रूप धारण कर लोगों को लॉकडाउन के महत्व और इसका उल्लंघन करने पर बुरे परिणामों के बारे में जागरूक किया। समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, इंदौर में एक पुलिस कांस्टेबल ने शहर में कोरोना वायरस पर जागरूकता फैलाने के लिए 'यमराज' के रूप में कपड़े पहने। वह लोगों से घर पर रहने की अपील कर रहा है।

पुलिस के इस जागरूकता अभियान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।नवीडियो में  पुलिसकर्मी कहता दिखाई दे रहा है कि घर से बाहर निकलोगे तो कोरोना वायरस से संक्रमित हो जाओगे और ऐसें में इलाज ना मिलने पर उसे मेरे साथ यमलोक चलना होगा। यह कांस्टेबल रावण की तरह हंस भी रहा है। पुलिस कांस्टेबल जवाहर सिंह ने यमराज की वेशभूषा धारण की थी। बताते चलें कि मध्यप्रदेश में अब तक 1310 लोग कोरोना से संक्रमित हैं जिसमें सबसे ज्यादा 842 मरीज इंदौर में हैं। राज्य में कोरोना संक्रमण से 69 मरीजों की मौत हो चुकी है। आंकड़ों के अनुसार कोरोनावायरस संक्रमण मध्यप्रदेश के 52 में से 26 जिलों में अपने पांव पसार चुका है।

देखें वीडियो..

टॅग्स :कोरोना वायरसमध्य प्रदेश में कोरोनाइंदौरसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

क्राइम अलर्टइंदौर में खौफनाक हादसा: पिता-पुत्र ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर शंपा पाठक को कार से कुचलकर मार डाला, Airbnb पेंटहाउस विवाद से भड़का खूनी खेल, 13 मार्च को फ्लैट में हुई थी शिफ्ट?

भारतआसाराम बापू इलाज के लिए इंदौर पहुंचे, बेटे नारायण साईं पेशी पर कोर्ट में पेश, पिता-पुत्र का एक ही शहर में संयोग

क्राइम अलर्टIndore: ग्राफिक्स डिजाइनर के पास मिला 12.87 ग्राम ड्रग्स, क्राइम ब्रांच ने आरोपी को दबोचा

भारतIndore fire: रबर कारोबारी सहित 7 की जलकर दर्दनाक मौत, बिहार से इलाज के लिए आए थे परिजन

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल