लाइव न्यूज़ :

शिव की सवारी नंदी पी रहे हैं दूध और पानी, अफवाह सुनकर मंदिर के बाहर लगी भक्तों की भीड़

By एस पी सिन्हा | Updated: July 27, 2019 17:25 IST

यहां यह भी उल्लेखनीय है कि सबसे पहले 1995 में 21 सितंबर (गणेश चतुर्थी) को यह अफवाह फैली थी कि गणेश प्रतिमाएं दूध पी रही हैं.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में यह मामला पहले जहानाबाद शहर के निजामुद्दीनपुर मोहल्ले स्थित शिव मंदिर से फैलालोगों का हुजूम कटोरियों में जल लेकर मंदिरों की ओर चल पड़ा.

बिहार में फिर एकबार अफवाहों का बाजार गर्म हुआ और सावन में भगवान शिव की सवारी नंदी के पानी पीने की खबर पाकर लोगों का सैलाब मंदिरों में उमड पड़ा. यह खबर जहानाबाद से भी आई जब एक शिव मंदिर में शिव की सवारी नंदी के जल और दूध ग्रहण करने की खबरें सामने आई.

इसके बाद तो जिसे भी ये खबर लगी वही कटोरी में जल लेकर नंदी के दर्शन को चल पड़ा. इसके पहले ऐसी खबर झारखंड के गुमला जिले में भी फैली थी.

जानिए क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार में यह मामला पहले जहानाबाद शहर के निजामुद्दीनपुर मोहल्ले स्थित शिव मंदिर से फैला. आज सुबह से ही यह खबर फैली कि शिव मंदिरों में स्थापित बसहा बैल यानी नंदी जल ग्रहण कर रहे हैं. देखते ही देखते आस-पास के मोहल्लों में यह खबर आग की तरह फैल गई. 

लोगों का हुजूम कटोरियों में जल लेकर मंदिरों की ओर चल पड़ा. इसके बाद देखते हीं देखते राज्य के कई और जिलों से भी ऐसी खबरें आने लगीं. हालांकि यह अभी यह स्पष्ट नही हो सका है कि नंदी के जल ग्रहण करने की खबर कहां से शुरू हुई? लेकिन स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव में अचानक यह बात फैली.

कुछ लोगों ने बताया कि शिव के मंदिर में नंदी मूर्ति जल ग्रहण कर रहे हैं. इसके बाद से ही वहां भक्तों का तांता लगने लगा. मंदिर में मौजूद श्रद्धालु भी ये दावा करने लगे कि उनके हाथ से नंदी की मूर्ति ने जल ग्रहण किया है. यह आस्था है या अंधविश्वास यह कहना मुश्किल है, लेकिन सावन के महीने में ऐसी बातें सामने आने के बाद जनसैलाब उमड पड़ा. 

इससे पहले भी फैल चुकी है अफवाह

यहां यह भी उल्लेखनीय है कि सबसे पहले 1995 में 21 सितंबर (गणेश चतुर्थी) को यह अफवाह फैली थी कि गणेश प्रतिमाएं दूध पी रही हैं. देखते ही देखते मंदिरों में भीड़ लग गई थी. न्यूज चैनलों पर अटलजी समेत कई नेता गणेशजी को दूध पिलाते दिख रहे थे. इसके बाद समय-समय पर दूसरे देवी-देवताओं के दूध पीने की खबर भी आती रहीं. जैसे ही गणेशजी के दूध पीने की खबरें फैली, वैज्ञानिकों ने तुरंत यह कहकर रिएक्ट किया कि यह नेचुरल साइंस है.  अब ऐसी खबर नंदी के साथ भी सामने आने के बाद लोग इसे आस्था से जोडकर मंदिरों की ओर दौड़ पड़े हैं.

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल