Lok Sabha Elections 2024: राजद ने लोकसभा चुनाव को लेकर शुरू किया वॉल पेंटिंग, पटना सरकारी भवनों पर दिखने लगा राजद का दम, नीतीश की जदयू पीछे!

By एस पी सिन्हा | Published: August 28, 2023 06:28 PM2023-08-28T18:28:42+5:302023-08-28T18:29:42+5:30

Lok Sabha Elections 2024: पटना में हर जगह स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत कई खूबसूरत पेंटिंग्स पहले से ही है। इसके ऊपर भी राजद ने अपना वॉल पेंटिंग कराया है।

Lok Sabha Elections 2024 RJD started wall painting regarding Lok Sabha elections power started appearing Patna government buildings Nitish's JDU behind | Lok Sabha Elections 2024: राजद ने लोकसभा चुनाव को लेकर शुरू किया वॉल पेंटिंग, पटना सरकारी भवनों पर दिखने लगा राजद का दम, नीतीश की जदयू पीछे!

photo-lokmat

Highlightsपेटिंग्स के जरिए राजद सीधे तौर पर भाजपा पर निशाना साध रही है। गंगा पाथवे पर मधुबनी पेटिंग्स के साथ ही बिहार के इतिहास को दर्शाया गया है। सभी पेंटिंग के ऊपर राजद ने अलग-अलग स्लोग्नस के साथ पेंटिंग कराया है।

पटनाः लोकसभा चुनाव को लेकर राजद ने अभी से ही प्रचार-प्रसार का काम शुरू कर दिया है। वॉल पेंटिंग के जरिए राजद के द्वारा केन्द्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा जा रहा है। पटना की सड़कों पर वॉल पेंटिंग दिखने लगा है। जबकि पटना में हर जगह स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत कई खूबसूरत पेंटिंग्स पहले से ही है। इसके ऊपर भी राजद ने अपना वॉल पेंटिंग कराया है।

पेटिंग्स के जरिए राजद सीधे तौर पर भाजपा पर निशाना साध रही है। पटना में गांधी मैदान स्थित बिस्कोमान भवन, आकाशवाणी और यूथ हॉस्टलस जैसे कई भवनों के साथ ही गंगा पाथवे पर मधुबनी पेटिंग्स के साथ ही बिहार के इतिहास को दर्शाया गया है। लेकिन, इन सभी पेंटिंग के ऊपर राजद ने अलग-अलग स्लोग्नस के साथ पेंटिंग कराया है।

इससे स्मार्ट सिटी के तहत बनें पेंटिंग्स को खराब किया जा रहा है। राजद के इस वॉल पेंटिंग में कई अलग अलग तरह के स्लोगनस दिए गए है। इन स्लोगन्स के जरिए सीधे तौर पर मोदी सरकार पर निशाना साधा जा रहा है। इसमें लिखा हैं की सिर्फ जुमला और झूठा प्रचार बेवफा है मोदी सरकार, गरीबों का उपहास किया।

मोदी सरकार ने जनता को निराश किया, महिलाओं का बाल राष्ट्रीय जनता दल, मजदूर किसान पर रोज सितम मोदी सरकार का खेल खतम, निकल रहा है गरीबों का दम मोदी सरकार का खेल खत्म, गरीबों का बल राष्टीय जनता दल, मोदी सरकार से चाहिए छुटकारा नौजवानों का हैं स्पष्ट इशारा व अन्य स्लोगनस शामिल है।

Web Title: Lok Sabha Elections 2024 RJD started wall painting regarding Lok Sabha elections power started appearing Patna government buildings Nitish's JDU behind

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे