लाइव न्यूज़ :

वायरल: वायनाड में क्या पाकिस्तानी झंडे लहराकर हुआ राहुल गांधी का स्वागत, जानिए क्या है सच्चाई

By विनीत कुमार | Updated: April 4, 2019 11:10 IST

इस वीडियो को फेसबुक पर 26 मार्च को ही पोस्ट किया गया था तब राहुल के वायनाड से चुनाव लड़ने की बात शुरू ही हुई थी।

Open in App

राहुल गांधी के केरल के अल्पसंख्यक बहुल वायनाड लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने को लेकर काफी चर्चा है। इस बीच सोशल मीडिया पर कई ऐसी तस्वीरें और वीडियो दिख रहे हैं जो हैरान करने वाले हैं। कुछ वीडियो में उनके वायनाड से चुनाव लड़ने के फैसले का पाकिस्तान के झंडे से स्वागत का भी दावा किया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि राहुल गांधी के लिए वायनाड में कैंपेन के दौरान पाकिस्तान के झंडे का इस्तेमाल हो रहा है। देखिये वह वीडियो जिसे लेकर तमाम दावे किये जा रहे हैं....

इस वीडियो को फेसबुक पर 26 मार्च को ही पोस्ट किया गया था तब राहुल के वायनाड से चुनाव लड़ने की अटकलें शुरू हुई थी। इस वीडियो में कुछ लोग नारे लगाते और हरे रंग का झंडा लहराते देखे जा सकते हैं। साथ में राहुल गांधी का बैनर और कांग्रेस का भी झंडा है। इस वीडियो को कई लोगों ने शेयर भी किया है। यह वीडियो फेसबुक के अलावा ट्विटर पर भी जमकर शेयर किया जा रहा है। हालांकि, पाकिस्तानी झंडे को लेकर सच्चाई कुछ और है।

दरअसल जो झंडा वीडियो में दिख रहा है, वह पाकिस्तान का नहीं बल्कि इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) का है। यह केरल में यूडीएफ की साझेदार है। कांग्रेस पार्टी भी इस गठबंधन का हिस्सा है। आप इन तस्वीरों में दोनों झंडो का अंतर पहचान सकते हैं। यह आईयूएमएल का झंडा है..

वहीं, पाकिस्तान का झंडा इससे कही अलग है...

इस लिहाज से हम कह सकते हैं कि राहुल गांधी के स्वागत के लिए पाकिस्तानी झंडे के इस्तेमाल की बात पूरी तरह से गलत है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावराहुल गांधीवायनाड लोकसभा सीटपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो