लाइव न्यूज़ :

लाइव वीडियो: नालंदा में मालगाड़ी पर चढ़कर सेल्फी ले रहा था किशोर, करन्ट लगा और जिन्दा जल गया

By आजाद खान | Updated: August 4, 2022 10:38 IST

पटरी से उतरी एक मालगाड़ी पर खड़े होकर सेल्फी लेते समय एक किशोर की मौत हो गई है। बताया जाता है कि बिजली के तार से करन्ट लगने पर किशोर की जान गई है।

Open in App
ठळक मुद्देएकंगरसराय रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी पर सेल्फी लेते वक्त एक किशोर की मौत हो गई है। इस घटने को वीडियो में लाइव रिकॉर्ड किया गया है। घटना में एक और युवक के घायल होने की बात सामने आई है।

पटना:बिहार के एकंगरसराय रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतरी माल गाड़ी पर खड़े होकर सेल्फी लेते वक्त करन्ट लगने से एक किशोर की मृत्यु हो गई है। इस घटना का वीडियो भी जारी हुआ जिसमें करन्ट लगते हुए किशोर को देखा गया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हो रहा है। 

वहीं इस हादसे में एक युवक के घायल होने की भी बात सामने आ रही है। घायल युवक को एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया जिसे बाद बेहतर इलाज के लिए पटना भी भेज दिया गया है। 

क्या है पूरा मामला

दरअसल, बुधवार को नालंदा के एकंगरसराय रेलवे स्टेशन के पास एक 12 बोगी वाली मालगाड़ी पटरी से उतर गई थी। मालगाड़ी के पटरी से उतरने की खबर मिलते ही इलाके के लोग वहां पहुंचे थे और मालगाड़ी को देख रहे थे। 

इस बीच सूरज कुमार नामक एक किशोर भी अपने दोस्तों के साथ वहां पहुंचा और पटरी से उतरी हुई मालगाड़ी पर चढ़कर सेल्फी लेने लगा। सेल्फी लेते वक्त यह घटना घटी और बिजली के तार से करन्ट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। 

बताया जा रहा है कि 16 वर्षीय सूरज कोसियावा गांव का निवासी था और वह अभी पढ़ाई कर रहा था। 

क्या दिखा वीडियो में

वायरल इस वीडियो में यह देखा गया है कि कैसे एक मालगाड़ी पटरी से उतरी हुई है और स्थानीय उसके आगे-पीछे खड़े है। वीडियो में यह देखा गया है कि कुछ लोग मालगाड़ी पर चढ़कर खड़े है तो कुछ लोग पल्टी हुई बोगी के आस-पास घूम रहे है। 

इस दौरान एक चिंगारी सी दिखती है और एक लड़का नीचे गिर जाता है। उसके साथ एक और लड़का नीचे गिरता है। वीडियो को काफी दूर से लिया गया है इसलिए तस्वीरें साफ नहीं दिख रही है। वीडियो बनाने वाले द्वारा यह कहते हुए सुना गया है कि एक मर गया है। 

टॅग्स :अजब गजबभारतपटनाबिहारRailwaysरेल हादसावायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल