लाइव न्यूज़ :

कोरोना से जंग में साथियों का मनोबल बढ़ाने के लिए केरल की 24 महिला डॉक्टर्स ने किया डांस, देखें VIDEO

By गुणातीत ओझा | Updated: April 16, 2020 15:36 IST

कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण से जहां सभी के मन में नकारात्मकता बढ़ रही है वहीं, केरल की महिला डॉक्टर्स ने अनोखे तरीके से अपने साथियों का मनोबल बढ़ाया है। तिरुवनंतपुरम में महिला डॉक्टर्स ने वीडियो बनाकर अपने साथियों और देशवासियों के चेहरे पर मुस्कान लाने की कोशिश की है।

Open in App
ठळक मुद्देतिरुवनंतपुरम में महिला डॉक्टर्स ने वीडियो बनाकर अपने साथियों और देशवासियों के चेहरे पर मुस्कान लाने की कोशिश की है।24 महिला डॉक्टर्स ने बेहद खूबसूरत तरीके से डांस का वीडियो बनाया है। इन सभी महिला डॉक्टर्स ने ड्यूटी खत्म होने के बाद घर पर दीप जालकर डांस परफॉर्म किया।

कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण से जहां सभी के मन में नकारात्मकता बढ़ रही है वहीं, केरल की महिला डॉक्टर्स ने अनोखे तरीके से अपने साथियों का मनोबल बढ़ाया है। तिरुवनंतपुरम में महिला डॉक्टर्स ने वीडियो बनाकर अपने साथियों और देशवासियों के चेहरे पर मुस्कान लाने की कोशिश की है। तिरुवनंतपुरम के एसके अस्पताल में काम करने वाली 24 महिला डॉक्टर्स ने बेहद खूबसूरत तरीके से डांस का वीडियो बनाया है। इन सभी महिला डॉक्टर्स ने ड्यूटी खत्म होने के बाद घर पर दीप जालकर डांस परफॉर्म किया। ड्यूटी के बाद महिला डॉक्टर्स ने घर पहुंचकर दीप जलाए और भगवान से खुशहाली के लिए प्रार्थना की। साथ देशवासियों को एकता का भी संदेश दिया। ड्यूटी के बाद डॉक्टर्स ने केरल के चर्चित भजन ''लोकम मुझुवन सुखम पकारन'' पर डांस किया। इस वीडियो को अस्पताल की तरफ से जारी किया गया है, जिसमें ये डॉक्टर्स एकता का संदेश देती दिख रही हैं। वीडियों में 24 महिला डॉक्टर्स की अलग-अलग प्रस्तुति है। 

देश में सबसे अधिक केरल में 218 व्यक्ति कोविड-19 से ठीक हुए: विजयन

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि राज्य में कोविड-19 से संक्रमित पाये गए कम से कम 218 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी मिल चुकी है और यह संख्या देश में सबसे अधिक है। विजयन ने कहा कि बुधवार को राज्य में इस वायरस से संक्रमण का सिर्फ एक मामला सामने आया। इस व्यक्ति को यह संक्रमण एक व्यक्ति के सम्पर्क में आने से हुआ। विजयन ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘केरल में कोविड-19 के ऐसे सबसे अधिक मामले हैं जो इलाज के बाद ठीक हुए हैं।" उन्होंने कहा कि हालांकि, इस महामारी के खिलाफ सख्ती जारी रखने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि उपचार के बाद सात लोगों को बुधवार को छुट्टी दी गई। इनमें से कासरगोड में चार, कोझीकोड में दो और कोल्लम में एक व्यक्ति को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई। केरल में कोविड-19 के अब तक 387 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 167 अभी भी संक्रमित हैं। कोविड-19 के दो मरीजों की मृत्यु हुई है। कम से कम, 97,000 लोग निगरानी में हैं जबकि 522 अस्पतालों में हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकेरलसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल