लाइव न्यूज़ :

केरल टूरिज्म ने कर्नाटक के विधायकों को दिया ये ऑफर, वायरल हुआ ट्वीट तो किया डिलीट

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 16, 2018 15:27 IST

Karnataka Assembly Election 2018: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को 104 कांग्रेस 78 और जेडीएस 37, बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) एक, केपी जनता पार्टी एक को सीट मिली है। एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार को जीत मिली है।

Open in App

नई दिल्ली, 16 मई: कर्नाटक में चुनाव के नतीजों के दौरान केरल के टूरिज्म का विभाग सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। असल में कर्नाटक में  जैसे ही त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति बनी, मंगलवार 15 मई को केरल टूरिज्म ने एक ट्वीट किया। जिसको लेकर वह वायरल हो गए। 

इस ट्वीट में केरल टूरिज्म ने  कर्नाटक के  नवनिर्वाचित विधायकों को खुद को तरोताजा करने के लिए अपने यहां आने का न्योता दिया था। केरल टूरिज्म ने #comeOutAndPlay के साथ ट्वीट किया, 'कर्नाटक के उतार - चढ़ाव भरे नतीजे के बाद हम सभी विधायकों को गॉड्स ओन कंट्री के सुरक्षित और शानदार रिसार्ट में तरो - ताजा होने के लिए आमंत्रित करते है।' 

कर्नाटक विधान सभा चुनाव से जुड़े ताजा खबरें यहाँ पढ़ें

कर्नाटक में सरकार बनाने के लिए बीजेपी कांग्रेस और जेडीएस के प्रयासों के बीच केरल टूरिज्म का यह ट्वीट देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोगों के बीच यह चर्चा का विषय बन गया।  हालांकि कुछ ही घंटों के बाद इस ट्वीट को डिलिट कर दिया गया। लेकिन तब तक इस ट्वीट को 6100 लोगों ने री-ट्वीट कर दिया था। 10 हजार लोगों ने इसे लाइक किया। ट्वीट के डिलिट होने के बाद यह सोशल मीडिया पर ट्रोल का विषय बन गया। लोगों का कहना है कि भेल केरल टूरिज्म ने अपना ट्वीट हटा दिया हो लेकिन ट्वीट के स्क्रीनशॉट से समझा जा सकता है कि केरल का टुरिज्म विभाग क्या कहना चाहते थे। 

गौरतलब है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने हैं। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को 104 कांग्रेस 78 और जेडीएस 37, बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) एक, केपी जनता पार्टी एक को सीट मिली है। एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार को जीत मिली है। सरकार बनाने के लिए जेडीएस का साथ दे रही है कांग्रेस। लेकिन बहुमत के बाद भी राज्यपाल ने अभी तक कांग्रेस+जेडीएस को सरकार बनाने का न्योता नहीं दिया है। बीजेपी भी सरकार बनाने के लिए बहमत जुटाने की जी तोड़ कोशिश कर रही है। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018केरलवायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारतAssembly elections dates 2026: प. बंगाल, तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का किया ऐलान, 9 अप्रैल से वोटिंग, 4 मई को मतगणना

भारतAssembly Election 2026 Dates: 4 राज्य-1 केंद्र शासित प्रदेश, 824 सीट और 4 मई को मतगणना, देखिए शेयडूल

क्राइम अलर्टजमानत पर छूटे आरोपी अलुवा अतुल की कार का हमलावर ने किया पीछा, 5 लोगों ने हथियार से शीशे तोड़े और बाहर खींचकर काट डाला

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो