ठळक मुद्देKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल
Kapil Sharma Ram Navami Kanya Poojan : राम नवमी पर फेमस कॉमेडियन कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो कन्या पूजन करते नजर आ रहे हैं, कपिल शर्मा ने अपने घर पर कन्या पूजन किया, जिसमें उनकी बेटी अनायरा भी नजर आईं। वीडियो में कपिल कन्याओं के पैर धोते और आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं। कपिल और उनकी पत्नी ने कन्याओं को भोग भी लगाया और उनके हाथ में कलावा बांधा। वीडियो में अनायरा भी बाकी बच्चियों के साथ बैठी नजर आती हैं, कपिल शर्मा का ये संस्कारी अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है।