लाइव न्यूज़ :

'दिग्विजय सिंह बॉलीवुड में होते तो अमिताभ बच्चन को भी मात कर देते', BJP नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस की राजनीति पर ली चुटकी

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 18, 2020 15:10 IST

कांग्रेस के 22 बागी विधायकों ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन किया और दावा किया कि पार्टी के 20 और विधायक उनके साथ आना चाहते हैं और वे आने वाले दिनों में भाजपा में आने पर विचार कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए उसके प्रतिष्ठित युवा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पार्टी छोड़ दी और इसके बाद मध्य प्रदेश से पार्टी के 22 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया।15 महीने पुरानी कमलनाथ सरकार गिरने के कगार पर पहुंच गई है। सिंधिया 11 मार्च को भाजपा में शामिल हो गए थे।

बेंगलुरु: बेंगलुरु में बुधवार(18 मार्च) की सुबह उस रिजॉर्ट के पास नाटकीय घटनाक्रम देखने को मिला जहां मध्य प्रदेश के बागी कांग्रेस विधायक ठहरे हुए हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने पुलिस पर विधायकों से मुलाकात न करने देने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए सिंह ने भाजपा पर विधायकों को बंधक बनाने का आरोप लगाया और कहा कि वह ‘भूख हड़ताल’ करेंगे।  इस घटना पर चुटकी लेते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट किया है। कैलाश विजयवर्गीय का ट्वीट वायरल हो गया है। कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट कर लिखा, ''बेंगलुरु में नौटंकी !!! हमारा सौभाग्य है कि ये माननीय राजनीति में है। यदि बॉलीवुड में होते तो अमिताभ बच्चन जी को भी मात कर देते!'' इस ट्वीट के साथ कैलाश विजयवर्गीय दिग्विजय सिंह के धरना पर बैठ हुए तस्वीर शेयर की है। जिसमें वह कुछ लोगों के साथ चाय पीते दिख रहे हैं। 

कैलाश विजयवर्गीय के ट्वीट पर महज कुछ घंटो में ही एक हजार रिट्वीट और 5.8 हजार लाइक्स हैं। (खबर लिखे जाने तक)  

भाजपा विधायक पर बंधक बनाने का आरोप

दिग्विजय सिंह ने कहा, ‘‘भाजपा विधायक अरविंद भदौरिया और एक सांसद ने उन्हें बंधक बना रखा है। मैं अपने विधायकों, अपने मतदाताओं (राज्यसभा चुनाव के लिए), अपनी ही पार्टी के लोगों से क्यों नहीं मिल सकता? भाजपा इसमें क्या कर रही है?’’ दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि रिजॉर्ट के भीतर कांग्रेस विधायक उनसे मिलना चाहते हैं लेकिन उन्हें ऐसा करने नहीं दिया जा रहा है। पुलिस द्वारा मनाने की कोशिश करने पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘अपने कांग्रेस विधायकों से मिलना मेरा अधिकार है। मैं भाजपा विधायकों से नहीं मिलना चाहता। मैं कांग्रेस विधायकों से मिलना चाहता हूं। लोगों ने उन्हें कांग्रेस विधायक के तौर पर वोट दिया था न कि भाजपा विधायकों के तौर पर।’’ 

दिग्विजय, मंत्रियों को हिरासत में लेना तानाशाही, जरूरत पड़ी तो बेंगलुरु जाऊंगा: कमलनाथ

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बुधवार को आरोप लगाया कि बेंगलुरु में भाजपा द्वारा बंधक बनाये गये कांग्रेस विधायकों से मिलने गये कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार दिग्विजय सिंह व मध्यप्रदेश के मंत्रियों को मिलने से रोक कर उन्हें बलपूर्वक हिरासत में लेना पूरी तरह से तानाशाही व हिटलर शाही है। इसके अलावा, कमलनाथ ने कहा कि यदि आवश्कता पड़ी तो मैं भी इन बंधक बनाये गये विधायकों से बेंगलुरु में मिलने जाऊंगा। कमलनाथ ने ट्विटर पर लिखने के साथ-साथ यहां मीडिया को बताया, ‘‘बेंगलरु में भाजपा द्वारा बंधक बनाये गये कांग्रेस विधायकों से मिलने गये कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार दिग्विजय सिंह व कांग्रेस के मंत्रियों एवं विधायकों को मिलने से रोकना, उनसे अभद्र व्यवहार करना एवं उन्हें बलपूर्वक हिरासत में लेना पूरी तरह से तानाशाही व हिटलर शाही है।’’ 

टॅग्स :कैलाश विजयवर्गीयदिग्विजय सिंहमध्य प्रदेशकमलनाथभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी