लाइव न्यूज़ :

झारखंड विधानसभाः घोड़े पर सवार होकर पहुंचीं कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद, कहा- महिलाएं किसी रूप में कमजोर नहीं, देखें वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: March 8, 2022 17:09 IST

Jharkhand Assembly: हजारीबाग के बड़कागांव से निर्वाचित कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद ने घोडे़ पर सवार होकर विधानसभा आने का फैसला महिलाओं की सशक्ति को दर्शाने के लिए किया.

Open in App
ठळक मुद्दे अंबा प्रसाद झारखंड की सबसे युवा विधायकों में एक हैं.अंबा प्रसाद इसके पूर्व भी कई बार सुर्खियां बटोर चुकी हैं.देवघर मंदिर में पूजा करने के विवाद मामले में नाम आया था.

रांचीः झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में आज कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद नए अंदाज में दिखीं. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर वह घोडे़ पर सवार होकर पहुंचीं. वहीं, सत्र शुरू होने से पहले अपनी विभिन्न मांगों को लेकर भाजपा विधायक व आजसू पार्टी के विधायक हाथों में तख्तियां लिए धरने पर बैठे.

एक तरफ जहां भाजपा विधायकों ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाकर इस्तीफा मांगा, तो वहीं आजसू पार्टी के विधायक ने 1932 के खतियान आधारित स्थानीय नीति लागू करने की मांग की. हजारीबाग के बड़कागांव से निर्वाचित कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद ने घोडे़ पर सवार होकर विधानसभा आने का फैसला महिलाओं की सशक्ति को दर्शाने के लिए किया.

महिलाएं किसी रूप में कमजोर नहीं हैं और वह हर क्षेत्र में समानता के साथ आगे बढ़ सकती हैं. उन्होंने न सिर्फ घुड़सवारी की बल्कि तेजी से घोड़े को दौड़ाया और विधानसभा में प्रवेश की. अंबा प्रसाद सिर पर हेलमेट पहने हुए थीं. लोग उनके इस अंदाज को देखते रह गये. अंबा प्रसाद इसके पूर्व भी कई बार सुर्खियां बटोर चूकी हैं.

src="https://www.facebook.com/plugins/video.php?height=314&href=https%3A%2F%2Fwww.facebook.com%2FLokmatNewsHindi%2Fvideos%2F352363316786665%2F&show_text=false&width=560&t=0" width="560" height="314" scrolling="no" frameborder="0" allowfullscreen="true" allow="autoplay; clipboard-write; encrypted-media; picture-in-picture; web-share" allowFullScreen="true"

कांग्रेस विधायक ने दो दिन पूर्व ही रांची में राज्य में ओबीसी आरक्षण को 14 प्रतिशत से बढ़ाकर जनसंख्या के अनुपात में करने और राज्य विस्थापन आयोग के गठन की मांग के साथ विधानसभा के द्वार पर धरना दिया था. महाशिवरात्रि के दौरान देवघर मंदिर में पूजा करने के विवाद मामले में भी अंबा प्रसाद का नाम आया था.

उनकी मंदिर प्रबंधक से तीखी नोकझोंक हुई थी. अंबा प्रसाद झारखंड की सबसे युवा विधायकों में एक हैं. उधर, आजसू पार्टी के विधायक लंबोदर महतो ने 1932 के खतियान आधारित स्थानीय नीति लागू करने की मांग की. भाजपा विधायकों ने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए इस्तीफे की मांग की.

झारखंड विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने से पहले भाजपा विधायक शशिभूषण मेहता, विरंची नारायण समेत अन्य नेताओं ने सदन के बाहर धरना पर बैठकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए और इस्तीफे की मांग की. हाथों में तख्तियां लिए भाजपा विधायक धरना पर बैठे थे.

टॅग्स :झारखंडकांग्रेसJharkhand Assembly
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो