लाइव न्यूज़ :

अजय आलोक पर कांग्रेस ने कसा तंज, नाम के आगे डॉक्टर लगा लेने से मूर्खता में कोई कमी नहीं आती

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 18, 2019 12:44 IST

बिहार कांग्रेस ने एक और ट्वीट किया- Dr. साहब आपकी डिग्री कहीं व्यापम वाली या टॉपर घोटाले वाली तो नही ? भारत की "श्रेष्ठता" को "श्रेस्ठ" मत बनाइए। UNESCO (यूनेस्को) द्वारा ऐसी कोई घोषणा नही हुई।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने जेडीयू नेता अजय आलोक को कहा- भारत की "श्रेष्ठता" को "श्रेस्ठ" मत बनाइए। UNESCO (यूनेस्को) द्वारा ऐसी कोई घोषणा नही हुई।

जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) नेता डा. अजय आलोक अपने ट्वीट को लेकर ट्रोल हो गए। उन्होंने ट्वीट किया कि- अभी कुछ देर पहले UNESCO ने जन गण मन यानी हमारे राष्ट्रीय गान को सर्वश्रेष्ठ घोषित किया है। बधाई हो सभी को अब कुछ लोग ये मत कह देना की मोदी शाह ने मैनेज किया है।

अपने इस ट्वीट पर जब अजय आलोक ट्रोल होने लगे तो एक दूसरे ट्वीट में सफाई देते हुए उन्होंने लिखा कि- अगर ये गलत खबर हैं जो व्हाट्सएप पे फैलायी गयी हैं तो भी मुझे ये खबर खुशी और आत्मिक संतोष देती है क्योंकि इससे पूरे विश्व में मेरे देश के राष्ट्र गान की चर्चा तो होती हैं की हम सर्वश्रेस्ठ है।

उनके इस ट्वीट पर बिहारकांग्रेस ने जवाब देते हुए ट्वीट किया कि- नाम के आगे Dr.लगा लेने मात्र से किसी की मूर्खता में कोई कमी नही आती। इसे व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी का ज्ञान समझा जाए या चाटूकारिता की पराकाष्ठा ?

इसके जवाब में अजय आलोक ने लिखा- आज कांग्रेस पार्टी भी किसी और को मूर्ख समझती हैं ये जानकर अच्छा लगा। वैसे देश का नाम हो और हमारा भारत सर्व श्रेस्ठ बने इसमें आपकी पार्टी को आप लोगों को क्या समस्या हैं ? वैसे अपने नवरत्नों के बारे में क्या ख्याल हैं ?

बिहार कांग्रेस ने एक और ट्वीट किया- Dr. साहब आपकी डिग्री कहीं व्यापम वाली या टॉपर घोटाले वाली तो नही ? भारत की "श्रेष्ठता" को "श्रेस्ठ" मत बनाइए। UNESCO (यूनेस्को) द्वारा ऐसी कोई घोषणा नही हुई। अफवाह फैलाने के बजाए वैश्विक जीडीपी रैंकिंग में भारत के 7वें स्थान पर खिसकने की चिंता कीजिए। बाकी भारत महान था, है और रहेगा। जय हिंद

कांग्रेस के इस ट्वीट के जवाब में अजय आलोक ने लिखा- मेरे प्यारे कांग्रेस पार्टी के मित्रों अब व्यापम हो या टॉपर घोटाला ये तो अब आप लोग सत्ता में आओगे तो पता करना लेकिन अपने नेता के बारे में सोचो ज़रा !! बेचारा काम का मारा , आप लोगों ने नहीं दिया , हमदर्द का टॉनिक सिंकारा । ये हमदर्द दवाखाना तो कांग्रेस के राज में आया था ना ?

बीजेपी सांसद अपने बयान की वजह से हुए ट्रोल-इसी तरह अपने एक बयान की वजह से लद्दाख से बीजेपी सांसद जमयांग सेरिंग ट्रोल हो गए। अपने बयान की वजह से उन्हें शर्मिंदा होना पड़ा।दरअसल सयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कश्मीर से आर्टिकल 370 को हटाने पर अनौपचारिक बैठक हुई। और बीजेपी सांसद जमयांग सेरिंग ने जो बयान दिया वो लद्दाख से जुड़ा हुआ था। उन्होंने लिखा कि कांग्रेस के समय संसद में भी लद्दाख की चर्चा नहीं होती थी और मोदी जी की सरकार में संयुक्त राष्ट्रा (UN) में लद्दाख की चर्चा हो रही है।

सांसद जमयांग सेरिंग ने कहा, ''मैं खुश हूं कि मोदी जी के नेतृत्व में जो फैसला हुआ उसकी वजह से लद्दाख की चर्चा संयुक्त राष्ट्र में हो रही है। इससे पहले जब कांग्रेस सत्ता में थी तो लद्दाख की चर्चा संसद में भी नहीं होती थी।''

टॅग्स :जेडीयूबिहारकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल