लाइव न्यूज़ :

Jamui Video Viral: 1 मिनट तक महिला ने कसकर पकड़ा!, देखती रही गई बिहार पुलिस

By धीरज मिश्रा | Updated: March 4, 2024 18:04 IST

Jamui Video Viral: 11 मार्च को सात फेरे लेने से पहले एक लड़की बीच सड़क पर अपने प्रेमी के साथ लिपट गई। लड़की ने प्रेमी के बाहों को कसकर पकड़ लिया और बिहार पुलिस देखती रही।

Open in App
ठळक मुद्देशादी से सात दिन पहले घर से भागी लड़की भागकर सीधे पहुंची प्रेमी के घर मंदिर में जाकर कर ली शादी परिजन आए तो प्रेमी को कसकर पकड़ लिया, पुलिस को छुड़वाने में छूटे पसीने

Jamui Video Viral: 11 मार्च को सात फेरे लेने से पहले एक लड़की बीच सड़क पर अपने प्रेमी के साथ लिपट गई। लड़की ने प्रेमी के बाहों को कसकर पकड़ लिया और बिहार पुलिस देखती रही। एक मिनट के इस वीडियो में लड़की प्रेमी के बाहों से अलग होने के लिए तैयार नहीं है। बिहार पुलिस की मौजूदगी में जमकर ड्रामा हो रहा है। प्रेमी लड़का-लड़की का ड्रामा देखने के लिए आस-पास लोगों की भारी भीड़ जुट गई है। बिहार की महिला पुलिस भी वीडियो में देखने को मिल रही है। लगातार कोशिश की जा रही है कि दोनों को एक दूसरे से अलग किया जाए।

लेकिन, बिहार पुलिस को इसमें कामयाबी नहीं मिलती है। बिहार पुलिस के एक अधिकारी कहते हैं 'बर्बाद कर देंगे', लड़का बोलता है कर दो। हंगामा चलता रहता है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो गया है। वायरल वीडियो बिहार के जमुई का है। अब आपको पूरा मामला समझाते हैं।

लंबे समय से था अफेयर

वायरल वीडियो 3 मार्च की बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि जिस लड़के से परिवार के लोगों ने लड़की की शादी ठीक की थी। उस लड़के से लड़की विवाह नहीं करना चाहती थी। क्योंकि उसका लंबे समय से एक लड़के के साथ अफेयर चल रहा था। शादी से सात दिन पहले उसने घर से भागने की योजना बनाई। वह भागी और सीधे प्रेमी के पास पहुंची।

दोनों ने मिलकर मंदिर में शादी कर ली। लड़के के परिवार ने लड़की को स्वीकार किया। इधर, जैसे ही लड़की के परिवार को पता चला तो उन्होंने पुलिस को खबर दी। पुलिस के साथ परिवार के लोग पहुंचे। लेकिन दोनों ने एक दूसरे को इस तरह कसकर पकड़ लिया, पुलिस के छुड़वाने से भी नहीं छूटे। प्रेमी लड़के की पहचान बरहट थाना क्षेत्र के धुनियांमारन गांव के उमेश यादव के रूप में हुई है। प्रेमिका तेतरिया गांव की है। चूंकि दोनों बालिक हैं और शादी भी कर चुके हैं और पुलिस के अनुसार लिखित में शिकायत नहीं मिली है। 

टॅग्स :बिहारBihar Policeजमुआवायरल वीडियोसोशल मीडियापटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलालू यादव को नहीं राहत?, सुप्रीम कोर्ट ने जमीन के बदले नौकरी मामले में सीबीआई एफआईआर रद्द करने से किया इनकार

क्राइम अलर्टबिहार: मुजफ्फरपुर स्थित बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के हॉस्टल से हो रहा था कारतूसों की तस्करी, पुलिस ने किया पर्दाफाश, 200 जिंदा कारतूसों के साथ दो गिरफ्तार

भारतबिहार के सारण में प्रोफेसर पर अपनी ही एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक संबंध बनाने का लगा गंभीर आरोप

भारतकेंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बिहार में BJP विधायक दल के नेता के चुनाव की करेंगे देखरेख

भारततेजस्वी यादव ने राज्य की एनडीए सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, कहा- एक भी संगीत शिक्षक नहीं, लेकिन खरीदे गए 158.44 करोड़ के वाद्य-यंत्र

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबोरे में चावल के साथ कचरा भी निकला, एफडीओ का फोन बंद, गोदाम से चलने वाली गाड़ियों की मनमानी

ज़रा हटकेजब चोर खुद बन गया कैदी!, गाजियाबाद की चोरी वीडियो को देख आप भी कहेंगे- "भाई, रहने दे, तुझसे न हो पाए

ज़रा हटकेइश्क का राज फिर से जिंदा, 5 साल शादी के बाद भी नहीं हुआ खत्म?, काम कर घर आया तो दूसरे मर्द से बात कर रही थी, पति ने आशिक के साथ पत्नी को कूटा?

ज़रा हटकेदंपति ने नवजात बेटे का नाम "विराट" रखा और कुछ इस तरह किया नामकरण समारोह, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

ज़रा हटकेकोल्ड ड्रिंक और बिस्किट की दुकान से इश्क?,  जेवरात और 20000 रुपये लेकर फरार, मां और बेटी को लेकर प्रेमी मुकेश चौधरी-भोला चौधरी फरार