लाइव न्यूज़ :

आतंकी हमले में 3 साल के इस बच्चे की जान बचाकर भारतीय सेना ने इंटरनेट पर जीत सबका दिल, वायरल हुआ वीडियो

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 1, 2020 12:15 IST

जम्मू-कश्मीर के सोपोर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की पेट्रोलिंग पार्टी पर आज (एक जुलाई) आतंकियों ने घात लगाकर हमला किया। हमले में एक जवान शहीद हो गया और एक नागरिक की भी मौत हुई। तीन जवान घायल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसोपोर आंतकी हमले में जिस आम नागरिक की मौत हुई है, ये तीन साल का बच्चा उन्ही के साथ था।वीडियो को शेयर करते हुए लोग लिख रहे हैं कि CRPF के जवान ने अपनी जान जोखिम में डाल कर बच्चे को बचाया है।

सोपोर:  जम्मू-कश्मीर के सोपोर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की पेट्रोलिंग पार्टी पर आज (एक जुलाई) सुबह आतंकी हमला हुआ है। आतंकी हमले में एक जवान शहीद हो गया जबकि एक आम नागरिक की मौत हुई है। इसी बीच सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी तस्वीरें और वीडियो सामने आई है, जो वायरल हो रही है। तस्वीर और वीडियो ने इंटरनेट पर सबके दिल को छू लिया है। असल में इस आतंकी हमले के दौरान एक जवान आतंकियों की गोली से एक तीन साल के बच्चे को बचाया है। वायरल तस्वीर में दिख रहा है कि एक जवान आतंकियों की गोली से बचाने के लिए एक बच्चे को गोद में लेकर उसे सुरक्षित स्थान पर ले जा रहा है। जवान इस फोटो में बच्चे से बात भी कर रहा है।

वहीं वायरल वीडियो उस वक्त का है, जब बच्चे को पुलिस की गाड़ी में बिठाकर उसके घर ले जा रही थी। इस दौरान वो रोते हुए बच्चे को चुप कराने की कोशिश कर रहे हैं। बच्चा हमले के दौरान अपने मृत रिश्तेदार के पास बैठा हुआ था। वीडियो में सेना के जवान रोते हुए बच्चे से अलग-अलग सवा पूछकर चुप कराने की कोशिश करते दिखते हैं। वीडियो में रोता हुआ बच्चा बार-बार कहता दिख रहा है कि उसे अपने घर जाना है...मां के पास जाना है।

सोपोर में आतंकवादी हमले के दौरान बचाए गए 3 साल के बच्चे का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। हजारों लोगों ने इस वीडियो को शेयर कर भारतीय सेना की वाहवाही की है। 

हाल के दिनों सुरक्षाबलों की कार्रवाई में घाटी में कई आतंकी मारे गए हैं। जवानों की कड़ी कार्रवाई से बौखलाए आतंकी अब घाटी के मासूम लोगों को भी अपना निशाना बनान रहे हैं। वो बच्चों को भी नहीं छोड़ रहे हैं।

कुछ दिन पहले आतंकियों ने एक सीआरपीएप जवान और एक 5 साल के बच्चे की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वाघमा के बिजबेहरा में हुई इस घटना में शामिल आतंकियों को जवानों ने बीते दिन (30 जून) को बदला लिया था। 

देखें वीडियो शेयर कर लोगों ने क्या प्रतिक्रिया दी? 

वीडियो को शेयर करते हुए लोग लिख रहे हैं कि CRPF के जवान ने अपनी जान जोखिम में डाल कर बच्चे को बचाया और उसे सुरक्षित उसके घर पहुंचाया गया है। 

सोपोर में आतंकी हमला: सीआरपीएफ के तीन जवान और एक अन्य नागरिक घायल

जम्मू-कश्मीर में बारामूला जिले के सोपोर में बुधवार (1 जुलाई)  को आतंकवादियों ने सुरक्षाकर्मियों के एक दल पर हमला कर दिया, जिसमें सीआरपीएफ के कम से कम एक जवान और अन्य नागरिक की जान चली गई। आतंकवादी हमले में दो अन्य जवान घायल भी हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि सोपोर इलाके में आतंकवादियों ने सुरक्षा बल के एक नाका दल पर गोलियां चला दीं, जिसमें सीआरपीएफ के तीन जवान और एक अन्य नागरिक घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं हमलावरों को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी की गई है। अधिकारियों ने बताया कि सीआरपीएफ के एक जवान और एक नागरिक को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। घटना पर विस्तृत जानकारी मिलना अभी बाकी है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरसीआरपीएफवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह