लाइव न्यूज़ :

जाधवपुर यूनिवर्सिटी में गोल्ड मेडलिस्ट छात्रा का CAA की कॉपी फाड़ते वीडियो वायरल, कहा- 'कागज नहीं दिखाएंगे, इंकलाब जिंदाबाद'

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 27, 2019 13:43 IST

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) विरोध: CAA की कॉपी फाड़ने वाली छात्रा का नाम देबस्मिता चौधरी है। देबस्मिता चौधरी ने मंच पर नागरिकता संशोधन कानून की कॉपी फाड़ी और नारा लगाते हुए कहा कि हम कागज नहीं दिखाएंगे....इंकलाब ज़िंदाबाद।

Open in App
ठळक मुद्देकुछ दिनों पहले जाधवपुर यूनिवर्सिटी के नॉन टीचिंग स्टाफ ने को राज्यपाल जगदीप धनखड़ को यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होने से रोका था।देश में पिछले कई दिनों ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NPR) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) पर देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी बीच पश्चिम बंगाल की जाधवपुर यूनिवर्सिटी में एक गोल्ड मेडलिस्ट छात्रा ने  मंच पर पहुंचकर CAA की एक कॉपी फाड़ दी है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गोल्ड मेडलिस्ट छात्रा ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ अपना विरोध जाहिर करते हुए उसकी प्रति को फाड़ा है। वीडियो को कई ट्विटर यूजर ने भी शेयर किया है। 

CAA की कॉपी फाड़ने वाली छात्रा का नाम देबस्मिता चौधरी है। देबस्मिता चौधरी ने मंच पर नागरिकता संशोधन कानून की कॉपी फाड़ी और नारा लगाते हुए कहा कि हम कागज नहीं दिखाएंगे....इंकलाब ज़िंदाबाद।

इस मसले पर टीवी पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने भी ट्वीट किया है। इंडिया टूडे से बात करते हुए देबस्मिता चौधरी ने कहा, "मुझे अपने किए काम पर कोई पछतावा नहीं है। मैं यह कहूंगी कि मैं ऐसा करने के लिए मजबूर थी। मुझे नागरिकता (संशोधन) अधिनियम की प्रति को फाड़ने के लिए क्यों मजबूर किया गया? दीक्षांत समारोह का दिन मेरे लिए बहुत कीमती था? हर छात्र का दीक्षांत दिवस में उनके लिए कीमती होता है।''

बता दें कि कुछ दिनों पहले जाधवपुर यूनिवर्सिटी के नॉन टीचिंग स्टाफ ने को राज्यपाल जगदीप धनखड़ को यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होने से रोका था। राज्यपाल के विरोध में काले झंडे दिखाए गए थे और उनकी कार रोकी गई थी। छात्रों ने राज्यपाल को काला झंडा दिखाते हुए 'वापस जाओ' के नारे लगाए थे। 

देश में पिछले कई दिनों ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NPR) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। कहीं-कहीं ये विरोध प्रदर्शन हिंसक भी हुए हैं। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालकैब प्रोटेस्टवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा