लाइव न्यूज़ :

जबलपुरः जंगली बंदर ने जाम में फंसे ऑटो रिक्शा से उड़ाए 100000 रुपये, शख्स ने तौलिया में लिपटे रखा था

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 3, 2021 21:02 IST

मझोली थाना प्रभारी सचिन सिंह ने रविवार को बताया कि यह घटना 30 सितंबर को कटाव घाट पर एक सकंरी सड़क पर उस वक्त हुई जब इस नकदी का मालिक दो अन्य लोगों के साथ संबंधित ऑटोरिक्शा में यात्रा कर रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देबंदर ने तौलिया हिलाया, उसमें से नोट नीचे गिर कर बिखर गए।मालिक 56,000 रुपये एकत्र करने में ही कामयाब रहा, जबकि बाकी रुपये खो गए।सिंह ने बताया कि यह पता नहीं चल पाया कि बाकी पैसे कहां चले गए।

भोपालः मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में एक संकरी सड़क पर लगे जाम में फंसे एक ऑटो रिक्शा में तौलिया में लिपटे रखे एक लाख रुपये जंगली बंदर ले गया।

 

 

मझोली थाना प्रभारी सचिन सिंह ने रविवार को बताया कि यह घटना 30 सितंबर को कटाव घाट पर एक सकंरी सड़क पर उस वक्त हुई जब इस नकदी का मालिक दो अन्य लोगों के साथ संबंधित ऑटोरिक्शा में यात्रा कर रहा था।

उन्होंने कहा, ‘‘जैसे ही तीनों यह जानने के लिए वाहन से बाहर आए कि जाम क्यों लगा है, तो इसी बीच बंदर ऑटोरिक्शा में रखे उस तौलिए को लेकर भाग गया जिसमें एक लाख रुपये लपेटकर रखे गए थे। बाद में बंदर कुछ दूरी पर जाकर एक पेड़ पर चढ़ गया और जैसे ही बंदर ने तौलिया हिलाया, उसमें से नोट नीचे गिर कर बिखर गए।

हालांकि, मालिक 56,000 रुपये एकत्र करने में ही कामयाब रहा, जबकि बाकी रुपये खो गए।’’ सिंह ने बताया कि यह पता नहीं चल पाया कि बाकी पैसे कहां चले गए। उन्होंने कहा कि इस घटना के संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है क्योंकि वह बंदर जंगली था। उन्होंने कहा कि जांच के लिए तथ्यों का पता लगाने के वास्ते क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं। सिंह ने कहा कि लोग अक्सर क्षेत्र में बंदरों को खाना खिलाते हैं और कई बंदर वाहनों में भी प्रवेश कर जाते हैं। 

 

टॅग्स :मध्य प्रदेशजबलपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतBhojshala Verdict: मेरे लिए सौभाग्य की बात?, कुमार विश्वास ने कहा- भारतीय सांस्कृतिक इतिहास के साथ-साथ अपने कुल वंश का भी इतिहास पढ़ें ओवैसी, वीडियो

क्राइम अलर्टछिंदवाड़ा जिला अस्पतालः चाचा ने किया रेप, 5 पांच घंटे तक इंतजार के बाद चिकित्सकीय परीक्षण, ‘सिविल सर्जन’ ने मामले की जांच के आदेश दिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो