लाइव न्यूज़ :

इंदौर के पालरेचा परिवार ने सबसे बड़ी राखी बनाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 20-25 टीमों ने 2 महीने तक किया मेहनत, जानिए खासियत

By अनिल शर्मा | Updated: August 9, 2022 08:55 IST

राखी में कई आकृतियां उकेरी गई हैं। राखी में ऊपर की ओर अयोध्या के श्रीराम मंदिर के दर्शन हो रहे हैं। बीच में त्रिदेव ब्रह्मा, विष्णु और महेश हैं। राखी की खास बात यह है कि इसपर काशी विश्वनाथ और महाकाल मंदिर कोरिडोर की प्रतिकृति बनाई गई है।

Open in App
ठळक मुद्देखजराना गणेश की राखी बनाने का यह सिलसिला पिछले 20 सालों से चला आ रहा है। यह विशाल राखी 11 अगस्त को खजराना गणेश को अर्पित की जाएगी।इस राखी को तीन महीने में 25 परिवार व अन्य लोगों ने मेहनत करके तैयार किया है। 

इंदौरः राखी का पर्व नजदीक है। भाई बहन के इस खास पर्व के मौके पर मध्य प्रदेश के पालरेचा परिवार ने खजराना गणेश के लिए 40x40 इंच की राखी बनाकर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह बनाया है। पालरेचा परिवार के शांतु पालरेचा और पुंडरिक पालरेचा बताते है कि भगवान गणेश की यह राखी बिलकुल अलग और विशाल है। इस बार राखी का साइज 40x40 इंच का है। वहीं इस बार आजादी के अमृत महोत्सव के साथ सनातन धर्म के तीर्थ स्थलों के जीर्णोद्धार और उत्थान की झांकी भी मौजूद है।  गौरतलब है कि खजराना गणेश की राखी बनाने का यह सिलसिला पिछले 20 सालों से चला आ रहा है। यह विशाल राखी 11 अगस्त को खजराना गणेश को अर्पित की जाएगी। इस राखी को तीन महीने में 25 परिवार व अन्य लोगों ने मेहनत करके तैयार किया है। 

राखी बनाने वाले इंदौर के पुंडरिक पालरेचा ने कहा, राखी को बनाने के लिए 20-25 टीम लगी। पिछले 20 वषों से हम खजराना गणेश के लिए राखी बनाते आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसका आकार 40x40 इंच का है।  ये बांधी जाने वाली सबसे बड़ी राखी है। खजराना गणेश जी की राखी को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड मिला है।

राखी बनाने वाले पुंडरिक पालरेचा ने बताया कि "इस बार खजराना गणेश जी के लिए जो राखी बनाई गई है उसकी सामग्री कोलकाता, वाराणसी, मुंबई आदि शहरों से लिया गया है। इस बनाने में करीब 2-2.5 महीने लगते हैं।"

राखी में कई आकृतियां उकेरी गई हैं। राखी में ऊपर की ओर अयोध्या के श्रीराम मंदिर के दर्शन हो रहे हैं। बीच में त्रिदेव ब्रह्मा, विष्णु और महेश हैं। राखी की खास बात यह है कि इसपर काशी विश्वनाथ और महाकाल मंदिर कोरिडोर की प्रतिकृति बनाई गई है। राखी के निचले हिस्से में बाबा बर्फानी अमरनाथ मौजूद हैं वहीं अमृत्व प्राप्त कबूतर का जोड़ा भी दिखाया गया है। 

टॅग्स :रक्षाबन्धनMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल