लाइव न्यूज़ :

इंदौरः 500-500 रुपये के चार बंद नोट रिजर्व बैंक से बदलवाकर शिकायतकर्ता को लौटाए जाएं, जिला अदालत ने क्यों कहा, पढ़े पूरी कहानी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 5, 2023 14:01 IST

लोकायुक्त पुलिस ने चार जनवरी 2016 को इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) के लिपिक मनीष शर्मा को एक भूखंड का पट्टा लेख देने के बदले स्थानीय नागरिक हेमराज जारवाल से 2,000 रुपये की कथित रिश्वत लेते पकड़ा था।

Open in App
ठळक मुद्देइस्तेमाल जाल बिछाकर इस लिपिक को रंगे हाथों पकड़वाने में किया गया था।500-500 रुपये के उन चार नोटों में कथित रिश्वत दी गई जिन्हें सरकार ने आठ नवंबर 2016 को बंद कर दिया था। भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत दर्ज मामले की सुनवाई के दौरान शर्मा की नौ जनवरी 2023 को मौत हो गई थी।

इंदौरःइंदौर की जिला अदालत ने 2,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोपी लिपिक की मौत के बाद उसके खिलाफ मामला खत्म कर दिया है। इसके साथ ही, लोकायुक्त पुलिस को आदेश दिया है कि वह 500-500 रुपये के उन चार बंद नोटों को भारतीय रिजर्व बैंक से बदलवाकर शिकायतकर्ता को लौटाए जिनका इस्तेमाल जाल बिछाकर इस लिपिक को रंगे हाथों पकड़वाने में किया गया था।

अभियोजन से जुड़े एक अधिकारी ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लोकायुक्त पुलिस ने चार जनवरी 2016 को इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) के लिपिक मनीष शर्मा को एक भूखंड का पट्टा लेख देने के बदले स्थानीय नागरिक हेमराज जारवाल से 2,000 रुपये की कथित रिश्वत लेते पकड़ा था।

उन्होंने बताया कि जारवाल की शिकायत पर जाल बिछाकर पकड़े गए शर्मा को उस वक्त 500-500 रुपये के उन चार नोटों में कथित रिश्वत दी गई जिन्हें सरकार ने आठ नवंबर 2016 को बंद कर दिया था। अधिकारी ने बताया कि भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत दर्ज मामले की सुनवाई के दौरान शर्मा की नौ जनवरी 2023 को मौत हो गई थी।

अभियोजन ने उनका मृत्यु प्रमाणपत्र एक विशेष न्यायाधीश के सामने 30 जून को पेश किया। अदालत ने इस प्रमाणपत्र के आधार पर शर्मा के खिलाफ प्रकरण की कार्यवाही समाप्त कर दी और लोकायुक्त पुलिस को आदेश दिया कि वह 500-500 रुपये के चार बंद नोटों को रिजर्व बैंक की संबंधित शाखा में जमा कराए और इसके बदले मिलने वाली राशि शिकायतकर्ता जारवाल को लौटाई जाए।

टॅग्स :इंदौरकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

क्राइम अलर्टइंदौर में खौफनाक हादसा: पिता-पुत्र ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर शंपा पाठक को कार से कुचलकर मार डाला, Airbnb पेंटहाउस विवाद से भड़का खूनी खेल, 13 मार्च को फ्लैट में हुई थी शिफ्ट?

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

भारतआसाराम बापू इलाज के लिए इंदौर पहुंचे, बेटे नारायण साईं पेशी पर कोर्ट में पेश, पिता-पुत्र का एक ही शहर में संयोग

ज़रा हटके12 साल की उम्र में किताब-कलम नहीं, कलाई पर शादी का धागा बांध बचपन की हंसी को घूंघट की ओट में छिपा दिया?, बाल-विवाह की बेड़ियां तोड़, अनगिनत लड़कियों के लिए उम्मीद की राह?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो