लाइव न्यूज़ :

इंडोनेशिया: बाली में भूकंप से कांपी बिल्डिंग लेकिन मौलाना ने पूरी की नमाज, देखें वीडियो

By स्वाति सिंह | Updated: August 7, 2018 15:10 IST

भूकंप के दौरान का एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि भूकंप के झटकों के बीच एक इमाम नमाज पढ़ा रहे हैं।

Open in App

जकार्ता, 7 अगस्त:इंडोनेशिया में रविवार रात 7 रिक्टर की तीव्रता वाले भूकंप के इस झटके ने करीब 100 जिंदगियां खत्म कर दी। इसके साथ ही हजारों के घरों का भरी नुकसान भी है। भूकंप के दौरान का एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि भूकंप के झटकों के बीच एक इमाम नमाज पढ़ा रहे हैं। यह घटना बाली की है।

इस वीडियो के सामने आने के बाद सभी इंटरनेट यूजर्स इनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। ये इमाम बाली के डेनपसर की मस्जिद में पढ़ रहे थे। तभी अचानक भूकंप आया बावजूद इसके उन्होंने बिना रुके अपने नमाज को पूरा किया। लगभग तीन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है। 

बता दें कि इंडोनेशिया के पर्यटक द्वीप लोमबोक पर रविवार को भूकंप का एक तगड़ा झटका आया जिसमें लगभग 100 व्यक्तियों की मौत हो गई। भूकंप पास के बाली में भी महसूस किया गया था। इसके हफ्ते भर पहले लोमबोक द्वीप पर आए भूकंप में 12 से ज्यादा व्यक्तियों की मौत हो गई थी। अधिकारियों ने बताया था कि नवीनतम भूकंप में एक संक्षिप्त सुनामी चेतावनी जारी की गई थी। इससे बाली के देनपासार में भी इमारतों को क्षति पहुंची थी। इन इमारतों में एक डिपार्टमेंटल स्टोर और हवाई अड्डे टर्मिनल की इमारत शामिल है। 

अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार इस भूकंप की तीव्रता सात थी और इसका केंद्र लोमबोक के उत्तरी क्षेत्र में जमीन से केवल 10.5 किलोमीटर नीचे था।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :इंडोनेशिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसो रहे थे लोग, 16 बुजुर्ग जिंदा जले, इंडोनेशिया के वृद्धाश्रम में भयावह हादसा

क्रिकेट1 ओवर में 5 विकेट! इंडोनेशिया के गेंदबाज ने T20I में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

विश्व34 लोगों को ले जा रही बस टोल रोड पर नियंत्रण खो बैठी और कंक्रीट से टकराने के बाद पलटी, 16 की मौत, 5 की हालत गंभीर और 13 नाजुक

विश्वइंडोनेशिया में हाई स्कूल की मस्जिद में कई विस्फोट, 55 लोग घायल

विश्वIndonesia: जकार्ता में मस्जिद में हुए कई विस्फोट, 50 से ज्यादा घायल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो