लाइव न्यूज़ :

जब देखते ही देखते इस देश में आसमान का रंग हो गया मंगल ग्रह जैसा, जानें क्यों सबकुछ बदला लाल रंग में?

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 24, 2019 12:38 IST

इंडोनेशिया के मौसम अधिकारियों का कहना है कि लाल रंग जंगल में फैसली आग की वजह से है। इंडोनेशिया में पिछले आठ से नौ महीने से वहां के जंगलों में कहीं न कहीं आग लग रही है।

Open in App
ठळक मुद्देमौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इस घटना को रेले स्कैटरिंग कहा जाता है। जैसे ही सबकुछ लाल रंग में बदला वहां के लोगों के आंखों में तेज जलन और गले में दर्द व जलन होने लगी।

सोशल मीडिया पर इंडोनेशिया का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा है कि अचानक इंडोनेशिया में आसमान का रंग मंगल ग्रह की तरह एकदम लाल हो गया। यहां तक कि जिधर भी आपकी नजर जाए हर तरफ गेरुआ रंग दिखाई दे रहा था। BMKG एजेंसी ने भी सेटेलाइट इमेज के द्वारा इन तस्वीरों को जारी किया है। देखने में सबकुछ फिल्मों जैसा लग रहा था लेकिन वहां के लोगों का कहना है कि जैसे ही सबकुछ लाल रंग में बदला उनके आंखों में तेज जलन और गले में दर्द व जलन होने लगी। वहां के मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ये नजारा आग लगने से निकलने वाले धुंए की वजह से है। इसका ज्यादातर असर इंडोनेशिया के जांबी इलाके पर पड़ा है। वहां के लोगों ने इसकी वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। 

ट्विटर यूजर जूनी शोफी यतुन निशा ने भी लाल आसमान का वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, ये मार्स नहीं जांबी है, हमें जिंदा रहने के लिए ताजी हवा चाहिए ना कि जहरीला धुंआ। 

क्यों अचानक लाल रंग में बदला गया सबकुछ 

इंडोनेशिया के मौसम अधिकारियों का कहना है कि लाल रंग जंगल में फैसली आग की वजह से है। इंडोनेशिया में पिछले आठ से नौ महीने से वहां के जंगलों में कहीं न कहीं आग लग रही है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक वहां  328,724 हेक्टेयर इलाके में आग लग चुकी है। ये लाल रंग उसी धुंए का असर है। 

मौसम विभाग इसे  रेले स्कैटरिंग कहते हैं

मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इस घटना को रेले स्कैटरिंग कहा जाता है। जिसके तहत प्रकाश की किरणें फैलने की वजह से ऐसा होता है। आकाश का रंग तब बदल जाता है जब धुएं में मौजूद पार्टिकल की रौशनी ज्यादा मिल जाये। ये कण सूरज पर पड़ते हैं और फिर रौशनी बदल जाती है। 

सिंगापुर यूनिवर्सिटी ऑफ सोशल साइंसेज के प्रोफेसर कोह टीह योंग ने बताया कि रेले को कुछ प्रकार के कणों के साथ बिखरना पड़ता है जो धुंध की अवधि के दौरान मौजूद होते हैं। बीबीसी से बात करते हुये उन्होंने कहा, धुएं में मौजूद अधिकतर कण आकार में करीब एक माइक्रोमीटर के होते हैं। कुछ इतने छोटे होते हैं कि उनका आकार 0.05 माइक्रोमीटर का होता है।  

टॅग्स :इंडोनेशियामंगल ग्रहवायरल कंटेंटवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी