लाइव न्यूज़ :

Bihar News: बिहार देश का पहला राज्य, तीन ट्रांसजेंडर दरोगा बने, बिहार में 1275 सब इंस्पेक्टर बहाल

By एस पी सिन्हा | Updated: July 10, 2024 14:44 IST

India's First Transgender Manvi Madhu Kashyap Sub Inspector In Bihar: भारत में केरल एकमात्र ऐसा राज्य रहा है जहां ट्रांसजेंडर के तौर पर एक सिपाही को सरकारी सेवा में नौकरी करने का मौका मिल सका है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में किसी भी राज्य में कोई ट्रांसजेंडर दरोगा नहीं है। बिहार में जो तीन ट्रांसजेंडर दरोगा बने हैं, उनमें भागलपुर की मधु कश्यप का नाम भी शामिल है। मधु कश्यप मूल रूप से ट्रांसजेंडर वूमेन हैं।

पटनाः बिहार में 1275 दारोगा बहाल किए गए हैं, जिसमें से तीन ट्रांसजेंडर हैं। इससे बिहार देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जहां तीन ट्रांसजेंडर दारोगा के रूप में नियुक्त किए गए हैं। इसके पहले भारत में केरल एकमात्र ऐसा राज्य रहा है जहां ट्रांसजेंडर के तौर पर एक सिपाही को सरकारी सेवा में नौकरी करने का मौका मिल सका है। भारत में किसी भी राज्य में कोई ट्रांसजेंडर दरोगा नहीं है। बिहार में जो तीन ट्रांसजेंडर दरोगा बने हैं, उनमें भागलपुर की मधु कश्यप का नाम भी शामिल है। मधु कश्यप मूल रूप से ट्रांसजेंडर वूमेन हैं। सामाजिक स्तर पर कई तरह की प्रताड़ना झेलने वाली मधु 2014 में घर छोड़कर भाग निकली थी। मधु ने बताया कि मेरी वजह से परिवार वालों को तमाम तरह की उलाहना भरी बातें सुनने को मिलती थी तो मन विचलित हो जाता था।

जब अंत में कोई चारा नहीं बचा तब घर छोड़कर भाग निकली। मधु ने मैट्रिक इंटर और पॉलिटिकल साइंस के साथ बीए ऑनर्स की पढ़ाई की है। ट्रांसजेंडरों के प्रति समाज में गलत रवैया को देख मधु के मन में कुछ करने की प्रेरणा मिली और इसी प्रेरणा के साथ वह 2022 में पटना चली आई। पटना आने के बाद उनका संघर्ष जारी रहा कई कोचिंग संस्थानों में मधु गई।

लेकिन, सभी ने भी नामांकन करने से इनकार कर दिया। मधु बस और बस केवल दरोगा बनने की लालसा लेकर पटना पहुंची थी, अंत में उन्हें गुरु रहमान मिले। गुरु रहमान ने उनका हौसला बढ़ाया और उनके साथ-साथ दो अन्य ट्रांसजेंडर को भी दारोगा की परीक्षा पास करने में मदद की। मधु अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरु रहमान को देती हैं।

उनका कहना है कि ट्रांसजेंडर का जीवन आसान नहीं होता, लेकिन इन सभी लोगों ने हमेशा उनका हौसला बढ़ाया। मधु बताती हैं कि 5 से 6 घंटे तक नियमित पढ़ाई करती थी। उनके पिता इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन मन की साहस ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने में काफी मदद की। मधु मानती हैं कि दरोगा बनने के बाद वह ट्रांसजेंडर कम्युनिटी के लिए ढेर सारा काम करेंगी।

उन्होंने सामाजिक स्तर पर ट्रांसजेंडरों के प्रति लोगों के व्यवहार में बदलाव लाने पर जोड़ दिया। उन्होंने कहा कि ट्रांसजेंडर भी ईश्वर की ही देन है और उन्हें अलग से देखने की जरूरत नहीं है। उनकी यह सफलता कई अन्य ट्रांसजेंडर के लिए प्रेरणा बन सकती है, जो समाज में अपने अधिकारों और सम्मान के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

टॅग्स :बिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह, वे किसी और नेता पर भरोसा नहीं कर पा रही हैं

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल