लाइव न्यूज़ :

शख्स ने खरीदा था सेकंड हैंड फ्रीज, जब उसकी सफाई की तो अंदर से निकले 96 लाख रुपये

By वैशाली कुमारी | Updated: August 16, 2021 17:53 IST

दक्षिण कोरिया के जेजू आइलैंड के रहने वाले शख्स ने 6 अगस्त को पैसे मिलने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी जिसमें उसने कहा कि उसे फ्रिज की सफाई करते वक्त कई नोटों की गड्डियां चिपकी हुई मिली हैं। उस शख्स ने ईमानदारी दिखाते हुए सारी रकम पुलिस के हवाले कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस इस मामले पर नजर रखे हुए है और इस फ्रिज के असली मालिक की तलाश में है। उस शख्स ने रेफ्रिजरेटर खरीदने के बाद उसकी सफाई करनी चाही तो उसे इसके नीचे हिस्से से 1.30 लाख डॉलर( करीब 96 लाख रुपए ) मिले

क्या आप सोच सकते हैं कि आप कोई चीज खरीदें और वो अपको लखपति या फिर करोड़पति बना दे? नहीं ना, लेकिन एक शख्स के साथ कुछ ऐसा ही हुआ और वो रातों रात लखपति बन गया है। मामला दक्षिण कोरिया का है जहां एक शख्स से ऑनलाइन सेकंड हैंड रेफ्रिजरेटर खरीदा था लेकिन उसे नहीं पता कि ये रेफ्रिजरेटर उसे लखपति बना देगा।

जब उस शख्स ने रेफ्रिजरेटर खरीदने के बाद उसकी सफाई करनी चाही तो उसे इसके नीचे हिस्से से 1.30 लाख डॉलर( करीब 96 लाख रुपए ) मिले जिन्हे किसी ने टेप कि सहायता से फ्रिज के निचले हिस्से में चिपकाया हुआ था।

दक्षिण कोरिया के जेजू आइलैंड के रहने वाले शख्स ने 6 अगस्त को पैसे मिलने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी जिसमे उसने कहा कि उसे फ्रिज की सफाई करते वक्त कई नोटों की गड्डियां चिपकी हुई मिली हैं। उस शख्स ने ईमानदारी दिखाते हुए सारी रकम पुलिस के हवाले कर दी।

न्यूज रियोर्ट्स के मुताबिक 1.30 लाख को ट्रांसपेरेंट शिट्स की मदद से पैक किया गया था और टेप की सहायता से उसको फ्रिज के नीचे चिपकाया गया था। उस शख्स ने ईमानदारी का परिचय देते हुए एक अच्छे आदर्श नागरिक का फर्ज अदा किया और सारी रकम पुलिस को सौंप दी। उसके इस काम के बाद हर जगह उसकी तारीफ हो रही है।

पुलिस इस मामले पर नजर रखे हुए है और इस फ्रिज के असली मालिक की तलाश में है। दक्षिण कोरिया के खोया पाया कानून के अनुसार अगर इस पैसे के असली मालिक का पता चला तो ये सारी रकम उस शख्स को दे दी जाएगी जिसे वो मिली है। हालाकि उसे सरकार को 22% टैक्स देना होगा लेकिन इस रकम को देखा जाए तो टैक्स के बावजूद उस शख्स को मुआवजे में अच्छा पैसा मिलेगा।

टॅग्स :दक्षिण कोरियामनी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारITR Filing 2026: टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर! आयकर विभाग ने जारी किए नए ITR फॉर्म, जानें कब से शुरू होगी ई-फाइलिंग?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारNew Income Tax Act: बैंक ब्याज पर कब और कितना कटेगा TDS? जानें पूरी डिटेल

कारोबारTax Deadline 2026: कहीं छूट न जाए डेडलाइन! 31 मार्च तक हर करदाता के लिए जरूरी हैं ये 3 काम

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो