लाइव न्यूज़ :

मादा तेंदुए ने एक झोपड़ी में दिया 4 शावकों को जन्म, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो

By प्रिया कुमारी | Updated: August 20, 2020 09:14 IST

महाराष्ट्र के नासिक में मादा तेंदुए ने चार शावकों को जन्म दिया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के नासिक में इगतपुरी इलाके में एक झोपड़ी में एक मादा तेंदुए ने चार शावकों को जन्म दिया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

महाराष्ट्र के नासिक में इगतपुरी इलाके में एक झोपड़ी में एक मादा तेंदुए ने चार शावकों को जन्म दिया है। इस क्यूट छोटे शावकों का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। वनविभाग के अधिकारी गणेशराव जोले ने इस बात की जानकारी दी है। वन विभाग अब शावक को अलग स्थान पर ले जाने के लिए तेंदुए का इंतजार कर रहा है।  वे सभी सुरक्षित और स्वस्थ हैं। 

उन्होंने बताया, 'हम तेंदुए के शावक को दूसरी जगह ले जाने का इंतजार कर रहे हैं। शावकों के कारण, हम अब तेंदुए को नहीं पकड़ सकते।' समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा ट्विटर पर शेयर किए गए एक वीडियो में झोपड़ी के अंदर अपने चार शावकों के साथ मां तेंदुए को दिखाया गया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं, चार छोटे शावक खेलते हुए नजर आ रहे हैं। 

अबतक 1.2 लाख व्यूज हो चुके हैं, साथ ही 14 हजार से ज्यादा लाइक्स और 2 हजार से ज्यादा रि-ट्वीट हो चुके हैं। कई ट्विटर यूजर इस वीडियो को देखकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि ये शावक बहुत प्यारे हैं, वहीं दूसरे यूजर ने मानव-पशु संघर्ष के बढ़ते उदाहरणों पर चिंता व्यक्त की। रणथंभौर नेशनल पार्क के अनुसार, भारतीय तेंदुआ आईयूसीएन रेड लिस्ट में एक कमजोर प्रजाति है, क्योंकि इसकी आबादी कम है।

टॅग्स :वायरल वीडियोसोशल मीडियाट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो