लाइव न्यूज़ :

बिहार के किशनगंज में एक 20 वर्षीय महिला ने दिया एक साथ 5 बेटियों को जन्म, बन गई 6 बच्चों की मां

By एस पी सिन्हा | Updated: May 5, 2024 19:59 IST

महिला को पहले से तीन साल का एक बेटा है। अब वो 6 बच्चों की मां हो गई हैं। परिवार में एक साथ पांच बेटियों के आने को लेकर घर में खुशी का माहौल बना हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देबताया जाता है कि प्रसव पीड़ा होने पर पोठिया में एक निजी नर्सिंग होम में महिला भर्ती हुई थीमहिला की पहचान ठाकुरगंज कनकपुर पंचायत के जालमिलिक गांव निवासी ताहिरा बेगम (20) के रूप में हुईगर्भवती होने के दौरान अल्ट्रासाउंड में पता चला था की पेशेंट के पेट में 5 बच्चे हैं

पटना: बिहार में किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड के कनकपुर पंचायत के तहत जालमिलिक गांव में एक महिला ने एक साथ 5 बेटियों को जन्म दिया है। पूरे इलाके में यह चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जाता है कि सभी बच्चियां और उनकी मां स्वस्थ हैं। सभी बच्चियों का वजन एक किलो के अंदर बताई जाती है। महिला को पहले से तीन साल का एक बेटा है। अब वो 6 बच्चों की मां हो गई हैं। परिवार में एक साथ पांच बेटियों के आने को लेकर घर में खुशी का माहौल बना हुआ है। 

बताया जाता है कि प्रसव पीड़ा होने पर पोठिया में एक निजी नर्सिंग होम में महिला भर्ती हुई थी। महिला की पहचान ठाकुरगंज कनकपुर पंचायत के जालमिलिक गांव निवासी ताहिरा बेगम (20) के रूप में हुई है। ताहिरा ने कहा कि जब मैं 2 माह की गर्भवती थी, तब मुझे पता चला कि मेरे पेट में चार बच्चे हैं। बाद में डॉक्टर के पास चेकअप करवाने गई तो मुझे पता चला कि पांच बच्चे हैं। इसके बाद मैं डरने लगी। डॉक्टर ने मुझे आश्वासन दिया कि डरने की बात नहीं है। 

वहीं, डॉक्टर फर्जाना ने बताया कि बहुत मुश्किल से ऐसे केस सामने आते हैं। अल्ट्रासाउंड में पता चला की पेशेंट के पेट में 5 बच्चे हैं। जैसे ही पेशेंट को पता चला, वो घबरा गई थी। पेशेंट को अच्छे से इनकरेज किया। साथ ही हम लोगों के लिए भी ये केस चैलेंजिंग था। बाकी रूटीन चेकअप के लिए वो आती थी। आज सुबह जब उसको लेबर पेन हुआ तो उसकी डिलीवरी कराई गई। इस दौरान पेशेंट को 5 लड़कियां हुई। सब कुछ सही हुआ है। अब पेशेंट को हायर सेंटर भेजा है। नार्मल डिलीवरी हुई है। 

डॉ. ने बताया कि पेशेंट और उसकी बच्चियां दोनों स्वस्थ है। केस चैलेंजिंग होने के बावजूद सूझबूझ के साथ बच्चों की डिलीवरी हो गई। वहीं महिला के परिजनों ने बताया कि ताहिर बेगम ने 5 बच्ची को जन्म दिया। परिजनों में खुशी का माहौल है। रेजा नर्सिंग होम के डॉक्टर फर्जाना ने बहुत ही अच्छी तरह नॉर्मल डिलीवरी करवाई है, जो कि काबिले तारीफ है। पूरे गांव में खुशी का माहौल है। 

टॅग्स :बिहारकिशनगंज
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो