लाइव न्यूज़ :

केरल में प्रेग्नेंट हथिनी की निर्मम मौत के बाद रतन टाटा ने भी की इंसाफ की मांग, ट्वीट कर कही ये बात

By प्रिया कुमारी | Updated: June 4, 2020 13:05 IST

केरल में हुए प्रेग्नेंट हथिनि की निर्मम मौत के बाद मशहूर उद्योगपति रतन टाटा ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए हथिनी के लिए इंसाफ की मांग की है।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल में हथिनी की मौत के बाद मशहूर उद्योगपति रतन टाटा ने भी इंसाफ की मांग की है।उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि मासूम जानवरों के साथ की गई इस तरह की चीजें उनसे बिल्कुल अलग नहीं है जो इंसानों की हत्या कर देते हैं।

केरल में एक प्रेग्नेंट हथिनी की निर्मम मौत के बाद पूरे देशभर को इस घटना ने हिलाकर रख दिया है। कुछ लोगों ने पटाखों से भरा अनानास हथिनी को खिला दिया था जो उसके मुह में ही फट गया, इस दर्द में हथिनी नदी मे जाकर तीन दिन तक मौत का इंतजार करती रही। इंसानियत को शर्मशार करने वाली इस घटना पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही है। बॉलीवुड से लेकर खेल जगत के कई बड़ी-बड़ी हस्तियों ने इस घटना की निंदा की है और हथिनी के लिए इंसाफ की मांग की है।

इसी बीच मशहूर उद्योगपति रतन टाटा ने भी हथिनी के लिए इंसाफ की मांग की। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि मैं यह जानकर बहुत दुखी और स्तब्ध हूं कि लोगों के एक समूह ने एक निर्षोद, निष्क्रिय गर्भवती हथिनी की मौत का कारण बनते हुए उसे पटाखे से भरा अनानास खिला दिया। उन्होंने आगे लिखा कि मासूम जानवरों के साथ की गई इस तरह की चीजें उनसे बिल्कुल अलग नहीं है जो इंसानों की हत्या कर देते हैं। 

इस पोस्ट को कई लोगों ने लाइक किया, रतन टाटा की इस बात से ज्यादातर लोग सहमत हुए। कई लोगों ने हथिनी के मौत के लिए इंसाफ की मांग की। एक यूजर ने लिखा कि ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि इस क्रूर घटना के प्रति अपनी आवाज उठान के लिए आपका शु्क्रिया। रतन टाटा को जानवरों से बेहद प्यार उन्हें कुत्ते बहुत अधिक पसंद हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कई बार कुत्ते को गोद लेने की अपील की है। 

टॅग्स :केरलहाथीरतन टाटाट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

स्वास्थ्यहम जिन्हें मानते हैं असभ्य या सभ्य, हकीकत कहीं उलट तो नहीं!

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो