लाइव न्यूज़ :

ईरान में महिला ने मेट्रो में किया गजब का डांस, देखिए वायरल हुआ वीडियो

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 14, 2022 20:35 IST

ईरान की बगावती महिलाएं सरकार द्वारा लगाये गये सारे प्रतिबधों को दरकिनार करते हुए गाहे-बगाहे अपने शौक को पूरा कर ही लेती हैं। इसका नजारा उस समय दुनिया के सामने दिखाई दिया जब तेहरान के मेट्रो में सफर के दौरान एक महिला ने म्यूजिक पर ऐसा डांस किया कि देखने वाले महिला के डांस के दीवाने हो गये।

Open in App
ठळक मुद्देईरान की महिलाएं सरकार के सारे प्रतिबधों को दरकिनार करते हुए अपने शौक को पूरा कर लेती हैंऐसा ही नजारा देखने को मिला जब तेहरान के मेट्रो में एक महिला ने म्यूजिक पर गजब का डांस कियाहिजाब से चेहरे को ढके हुए महिला के डांस का वीडियो तेजी से हो रहा है वायरल

तेहरान: इस्लाम में डांस और म्यूजिक को बेहद बुरी नजर से देखा जाता है। यही कारण है कि ज्यादातर इस्लामिक देशों में महिलाओं के नाच-गाने पर सख्त पाबंदी लगी हुई है। इसी क्रम में ईरान भी डांस और म्यूजिक के प्रतिबंधों से अछूता नहीं है।

लेकिन ईरान की बगावती महिलाएं सारे प्रतिबधों को दरकिनार करते हुए अपने शौक को पूरा कर ही लेती हैं। जी हां, इसका नजारा उस समय दुनिया के सामने दिखाई दिया जब तेहरान के मेट्रो में सफर के दौरान एक महिला ने म्यूजिक पर ऐसा डांस किया कि देखने वाले महिला के डांस के दीवाने हो गये। महिला के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

समरीबैकअप नाम के ट्विटर हैंडल से जारी हुए 47 सेकेंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि हिजाब से चेहरे को ढके हुए महिला जिस तरह से म्यूजिक पर डांस कर रही है और मेट्रो में मौजूद अन्य यात्री उसके डांस को देखकर खुश हो रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक डांस करने वाली महिला मेट्रो के उस कोच में सवार है, जो केवल महिलाओं के लिए आरक्षित है और डांस कर रही महिला से कुछ दूरी पर एक बैंड लाइव म्यूजिक प्ले कर रहा है और उसकी धुन पर महिला डांस कर रही है।

मालूम हो कि इससे पहले ईरानी महिलाओं ने शासन द्वारा हिजाब पहने जाने का विरोघ करते हुए सड़कों पर खुलेआम डांस किया था। जबकि ईरानी कानून में महिलाओं को सार्वजनिक जगह पर डांस करने की सख्त पाबंदी है।

अब तेहरान के मेट्रो में महिला के डांस का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, ऐसे में कहा जा रहा है कि ईरानी प्रशासन महिला की पहचान करके उसे सजा भी दे सकती है।

लेकिन इससे पहले भी सार्वजनिक तौर पर ईरानी महिलाओं के डांस का वीडियो वायरल हो चुका है। तमाम प्रतिबंधों के बावजूद ईरानी महिलाएं कई दफे सार्वजनिक स्थान पर खुले आम डांस करती हुई नजर आ जाती हैं।

ईरान में केवल महिलाओं के डांस पर ही पाबंदी नहीं है बल्कि वहां पर तो महिलाओं को फुटबॉल मैच तक देखने की मनाही है। इसके अलावा महिलाएं बिना हिजाब के अपने घरों की दहलीज भी नहीं पार कर सकती हैं। 

टॅग्स :ईरानमहिला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल