लाइव न्यूज़ :

'शार्ट ड्रेस की वजह से होते हैं रेप' को लेकर महिलाओं के बीच पब्लिकली हुआ झगड़ा, वीडियो वायरल

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 1, 2019 15:27 IST

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये वीडियो दिल्ली NCR में गुरुग्राम के एक शॉपिंग मॉल का है। वीडियो को फेसबुक पर शिवानी गुप्ता नाम की लड़की ने शेयर किया है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो पर अभी कोई पुलिस केस नहीं किया गया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लड़कियां महिला पर काफी गुस्सा कर रही हैं।

दिल्ली NCR में गुरुग्राम के एक शॉपिंग मॉल के रेस्त्रां में एक महिला लड़कियों के छोटे कपड़े पहनने से चिढ़ गई। जिसके बाद उन्होंने कुछ लड़कों को इकठ्ठा कर कहा कि जिन लड़कियों के कपड़े बहुत छोटे हैं, उनके साथ रेप होना चाहिए। 

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि लड़कियां महिला को कह रही हैं कि अगर उन्होंने माफी नहीं मांगी तो वो वीडियो वायरल कर देंगी।

इस वीडियो को शिवानी गुप्ता नाम की लड़की ने फेसबुक पर पोस्ट किया है। शिवानी गुप्ता ने वीडियो पोस्ट कर कैप्शन लिखा है, ''हैला, आज मेरे दोस्तों और मुझे एक महिला द्वारा एक रेस्त्रां में छोटी ड्रेस पहनने के लिए परेशान किया गया था। इस महिला, जिसे आप वीडियो में देखेंगे, ये रेस्त्रां में सात पुरुषों को हमारे साथ बलात्कार करने के लिए कह रही थी। महिला को ऐसा लगा कि हमने काफी छोटे कपड़े पहने हैं। हमारा मकसद कोई हंगामा करना नहीं था लेकिन हमने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उस महिला को पास के शॉपिंग सेंटर में पकड़ लिया। हमने उसे माफी मांगने के लिए कहा भी। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ है और वह हमें उल्टे पुलिस के पास शिकायत करने की धमकी दे रही थी। इस वीडियो को आप लोग देखें और ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।''

शिवानी गुप्ता द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो पर 19 हजार लाइक हैं और हजार कमेंट हैं। वीडियो को 23 हजार शेयर गया है। वीडियो को तकरीबन 10 लाख लोगों ने देखा है।(खबर लिखे जाने तक) लड़की वीडियो में ये भी कह रही है कि उनके पास उस रेस्त्रां का सीसीटीवी फुटेज भी है। 

एनडीटीवी के मुताबिक इस मामले में अभी तक कोई पुलिस केस नहीं किया गया है। इस वीडियो में आप देखेंगे कि एक महिला जिसने सलवार कमीज पहना है, वो लड़कियों (जिसकी वीडियो में पीछे से आवाज आ रही है) को पुलिस केस की धमकी दे रही है।

महिला शॉपिंग सेंटर वालों पर भी गुस्सा करती है और कहती है कि पुलिस को फोन करके यहां बुलाओ वरना मैं खुद ही फोन करके पुलिस को शिकायत करूंगी। वीडियो में मॉल की कुछ और लड़कियां भी महिला पर गुस्सा करते देखी जा सकती हैं। 

करीब आठ मिनट तक पीछा करने के बाद महिला ने वीडियो की ओर देखकर कहा, "नमस्कार दोस्तों, ये महिलाएं सभी को उत्साहित करने के लिए शॉर्ट ड्रेस पहनना चाहती हैं। ठी है? वाह, बहुत अच्छा। सभी महिलाओं ने छोटी ड्रेस पहनी थी। इनके माता-पिता इन लड़कियों पर लगाम लगाए।'' 

टॅग्स :गुरुग्रामदिल्लीवायरल वीडियोरेप
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी