लाइव न्यूज़ :

बिहार के गया जिले में एक शख्स ने अपने पालतू कुत्ते के जाति प्रमाण-पत्र के लिए दिया आवेदन, चकराए कर्मी

By एस पी सिन्हा | Updated: February 3, 2023 16:56 IST

ऑनलाइन आवेदन में शख्स ने आवेदक का नाम- टॉमी, पिता का नाम शेरू तो माता का नाम गिनी बताया है। साथ ही उसने कुत्ते के जन्म तिथि और कुत्ते के आधार कार्ड का भी जिक्र किया है।

Open in App
ठळक मुद्देएक शख्स ने अपने पालतू कुत्ते के नाम से जाति प्रमाण पत्र पाने के लिए अंचल कार्यालय में ऑनलाइन आवेदन दिया गया हैऑनलाइन आवेदन में शख्स ने आवेदक का नाम- टॉमी, पिता का नाम शेरू तो माता का नाम गिनी बतायाविभाग ने कहा, जल्द ही चिह्नित कर शरारत करने वाले पर कार्रवाई की जाएगी

पटना: बिहार के गया जिले से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया, है जहां एक शख्स अपने पालतू कुत्ते के जाति प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन दे दिया है। यह मामला सामने आते ही विभाग के कर्मचारियों का भी सिर चकरा गया। मामला गुरारू अंचल कार्यालय का है। यह मामला गुरुवार (2 फरवरी 2023) को सामने आया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक शख्स ने अपने पालतू कुत्ते के नाम से जाति प्रमाण पत्र पाने के लिए अंचल कार्यालय में ऑनलाइन आवेदन दिया गया है। ऑनलाइन आवेदन में शख्स ने आवेदक का नाम- टॉमी, पिता का नाम शेरू तो माता का नाम गिनी बताया है। साथ ही उसने कुत्ते के जन्म तिथि और कुत्ते के आधार कार्ड का भी जिक्र किया है। 

आवेदन संख्या- बीसीसीसीओ/2023/314491 है। इस आवेदन में स्वयं शपथ पत्र भी दिया गया है। सबसे बड़ी बात है कि इस आवेदन को स्वीकार भी कर लिया गया था। आधार कार्ड पर कुत्ते की फोटो भी लगी है। इस संबंध में जब गुरारू प्रखंड के अंचल अधिकारी संजीव कुमार त्रिवेदी ने बताया कि आवेदन में दिए गए मोबाइल पर डायल करने से ट्रूकॉलर पर राजा बाबू, गुरारू का नाम आ रहा है। 

विभाग इसे किसी की शरारत मान रहा है। उन्होंने कहा कि एक ओर जहां सरकार ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध करा रही है तो वहीं कुछ शरारती तत्व इस सुविधा से खिलवाड़ भी कर रहे हैं। जल्द ही चिह्नित कर शरारत करने वाले पर कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :GayaBihar
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल