लाइव न्यूज़ :

VIDEO: शाहरुख ने अनुष्का के सामने कहा कोहली से होनी चाहिए थी मेरी शादी, जानें क्या है पूरा मामला

By सुमित राय | Updated: November 5, 2018 17:40 IST

शाहरुख का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अनुष्का शर्मा से यह कहते नजर आ रहे हैं कि 'विराट कोहली से मेरी शादी होनी चाहिए थी।'

Open in App

शाहरुख खान की फिल् 'जीरो' का ट्रेलर शुक्रवार को उनके जन्मदिन के मौके पर रिलीज हो गया। ट्रेलर रिलीज के बाद शाहरुख का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अनुष्का शर्मा से यह कहते नजर आ रहे हैं कि 'विराट कोहली से मेरी शादी होनी चाहिए थी।' दरअसल, ट्रेलर रिलीज के मौके पर शाहरुख, अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे और शादी के सवाल पर शाहरुख ने फनी सा जवाब दिया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण की शादी को लेकर भी सवाल पूछा गया था। एक पत्रकार ने यह सवाल किया कि बॉलीवुड में अनुष्का ने शादी का एक नया ट्रेंड बना दिया है। इसके बाद लंबी चर्चा हुई और फिर शाहरुख खान मजाक के मूड में आ गए। उन्होंने कहा कि हमारे आसपास शादियां हमेशा से होती आई हैं। अनुष्का और विराट ने कोई नया ट्रेंड नहीं दिया है।

इसके बाद कैटरीना कैफ ने अपनी बात रखते हुए कहा कि मैंने खुद अनुष्का और विराट की शादी की फोटोज देखी थीं, वे बहुत सुंदर लग रही थीं। मैं खुद भी काफी इमोशनल हो गई थी और मेरा भी मन शादी करने का हुआ था। कैटरीना ने कहा कि अनुष्का की फोटोज को देखकर हर व्यक्ति के भीतर प्यार पैदा हो रहा था।

इसके बाद शाहरुख ने मजाक के अंदाज में कहा कि मुझे लगता है कि मुझे विराट से शादी करनी चाहिए थी। इसके बाद सभी हंसने लगे। वहीं शाहरुख से जब पूछा गया कि दीपिका-रणवीर की शादी पर क्या करेंगे तो उन्होंने हंसते हुए कहा, "हर किसी को अपनी जिंदगी में शादी करनी चाहिए, लेकिन मैं उनकी शादी में क्या करूंगा? बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवना। उनकी शादी होगी, वे जिंदगी का लुत्फ उठाएंगे, उनके बच्चे होंगे। इसमें मैं क्या करूंगा? मेरी शादी बहुत पहले हो चुकी है तो क्या मुझे दोबारा शादी करना चाहिए?"

बता दें कि फिल्म 'जीरो' के ट्रेलर को अब तक अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फैन्स इस ट्रेलर को देखकर काफी खुश हैं। कुछ का तो कहना है कि ये शाहरुख की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। फिल्म की रिलीज डेट की बात करें तो जीरो 21 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म में शाहरुख बौने के किरदार में नजर आएंगे, वहीं उनके साथ अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ भी फिल्म का अहम हिस्सा हैं। 

टॅग्स :ज़ीरो (फिल्म)विराट कोहलीशाहरुख़ खानअनुष्का शर्माकैटरीना कैफ
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्रिकेट2 रन से आगे निकले हिटमैन रोहित शर्मा?, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी?

क्रिकेट4027 रन से साथ नंबर-1?, आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे अधिक बल्ले से योगदान?, देखिए टॉप-5 खिलाड़ी की सूची

क्रिकेटRCB Vs SRH: 38 गेंद, 69 नाबाद रन, 5 चौके और 5 छक्के?, विराट कोहली बोले-मैदान पर वापस आना अच्छा, स्ट्राइक पर वापस आने दो और बीच-बीच में चौके लगाओ?

क्रिकेटRCB vs SRH: पडिक्कल और कोहली ने आरसीबी को दिलाई जीत, IPL ओपनर में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी