लाइव न्यूज़ :

पत्नी की तकलीफ देखी नहीं गई तो घर पर 15 दिनों में खोद दिया कुआं, जानिए इनके बारे में

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 13, 2021 21:13 IST

मध्य प्रदेश के गुना जिले के भानपुरा बाबा गांव के भारत सिंह मेर की. 39 साल की पत्नी आधा किमी दूर हैंडपंप पर पानी भरने जाती थी, जब यह भारत सिंह से देखा न गया इसलिए उन्होंने 46 साल की उम्र में घर पर ही 31 फुट गहरा कुआं खोद दिया.

Open in App
ठळक मुद्देभारत सिंह मेर की पत्नी सुशीला बाई को घर से लगभग 500 मीटर दूर हैंडपंप से पानी भरना पड़ता था. हैंडपंप की अक्सर चेन टूट जाती थी, जिससे पत्नी को कई बार बिना पानी लिए ही वापस लौटना पड़ता था. भारत सिंह के मन में इतनी गहरी बैठी कि उन्होंने दो महीने पहले घर के बाहर कुआं खोदने की ठान ली.

गुनाः पत्नी के लिए प्रेम और समर्पण की बात चलेगी तो सबसे पहला नाम दशरथ मांझी का ही होगा, जिन्होंने पत्नी को समय पर अस्पताल न पहुंचा पाने पर पहाड़ का सीना चीरकर रास्ता बना दिया था.

एक ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश के गुना जिले में सामने आया है, जहां पत्नी की परेशानी देकर एक व्यक्ति ने 15 दिनों के भीतर घर में ही अपने हाथों से कुआं खोद दिया. यह कहानी है गुना जिले के भानपुरा बाबा गांव के भारत सिंह मेर की. 39 साल की पत्नी आधा किमी दूर हैंडपंप पर पानी भरने जाती थी, जब यह भारत सिंह से देखा न गया इसलिए उन्होंने 46 साल की उम्र में घर पर ही 31 फुट गहरा कुआं खोद दिया.

भारत सिंह मेर की पत्नी सुशीला बाई को घर से लगभग 500 मीटर दूर हैंडपंप से पानी भरना पड़ता था. हैंडपंप की अक्सर चेन टूट जाती थी, जिससे पत्नी को कई बार बिना पानी लिए ही वापस लौटना पड़ता था. यह बात भारत सिंह के मन में इतनी गहरी बैठी कि उन्होंने दो महीने पहले घर के बाहर कुआं खोदने की ठान ली.

भारत सिंह ने 15 दिन में 21 हाथ गहरा और साढ़े चार फीट चौड़ा कुआं खोद दिया. इतना ही नहीं, एक महीने में कुएं को पक्का कर आधा बीघा जमीन की सिंचाई कर ली. पहले दिन गेती-फावड़ा चलाया, तो पत्नी हंसने लगी भारत सिंह ने बताया, पहले दिन जब उसने घर के बाहर कुआं खोदने के लिए गेती और फावड़ा चलाया, तो पत्नी हंसकर मजाक उड़ाने लगी.

पत्नी का कहना था कि वह कुआं नहीं खोद पाएगा, इसने मेरे निर्णय को और मजबूत कर दिया. कलेक्टर ने कहा- सम्मान कर शासकीय योजनाओं का दिलाएंगे लाभ जिले की यह पहली घटना है कि किसी पति ने पत्नी के प्रेम में कुआं खोदा है. जिले के कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने कहा कि भारत और उसकी पत्नी को पीएम आवास दिलाया जाएगा. साथ ही शासन की योजनाओं का लाभ भी दिलाया जाएगा.

टॅग्स :मध्य प्रदेशगुनासोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'