लाइव न्यूज़ :

Holi 2020: अलका लांबा ने लिखा, गोली नहीं आओ हमारे साथ होली खेलो, मैं दिल्ली हूं...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 2, 2020 10:51 IST

कांग्रेस नेता अलका लांबा ने 'देश के गद्दारों को, गोली मारो...' वाले बयान पर तंज कसा है.

Open in App
ठळक मुद्देकांंग्रेस नेता अलका लांबा ने ट्वीट के जरिए लोगों से शांति की अपील की है. दिल्ली में रविवार रात फैली अफवाहों के बीच अलका लांबा ने 'गोली मारो' की जगह होली खेलने की अपील की है.

इस बार होली 10 मार्च को है। होली से पहले कांग्रेस नेता अलका लांबा ने सभी लोगों से साथ आने की अपील की है। दिल्ली में हुई हिंसा के बाद शांति और अमन के लिए प्रयास जारी है। इसी बीच रविवार (1 मार्च) को दिल्ली के कुछ इलाकों में अशांति की अफवाह फैल गई। अफवाह फैलते ही दिल्ली पुलिस और दिल्ली मेट्रो ने सक्रियता दिखाते हुए अफवाहों का खंडन किया। 

अलका लांबा ने 'गोली मारो' नारा लगाने वालों पर कसा तंज

अफवाहों के मद्देनजर निजी चैनल की एंकर चित्रा त्रिपाठी ने ट्वीट किया, हमें एक ऐसा देश चाहिये जहां सब अमन चैन और शांति से रहे। हमारा एक कदम भविष्य के बड़े अफसोस के साथ हमें छोड़ जाएगा। ना अफवाह का हिस्सा बनें और ना फैलायें। उनके इस ट्वीट को रि-ट्वीट करते हुए अलका लांबा ने लिखा, ऐसा सोचने वालों को अब एक होकर, एक साथ आकर, अमन का पैगाम देश भर में ले जाना होगा... समय की यही मांग है। गोली नहीं आओ हमारे साथ होली खेलो,  मैं दिल्ली हूं, मेरी सुनो। अलका लांबा ने बिना नाम लिए इशारों-इशारों में  'गोली मारो' का नारा लगाने पर तंज कसा है।

 

ऐसा सोचने वालों को अब एक होकर,एक साथ आकर, अमन का पैग़ाम देश भर में ले जाना होगा... समय की यही मांग है 🇮🇳🙏.#गोली नहीं आओ हमारे साथ #होली खेलो... मैं #दिल्ली हूं, मेरी सुनो. https://t.co/E7XE6bmRKs— Alka Lamba - अलका लाम्बा🇮🇳 (@LambaAlka) March 2, 2020

 

'गोली मारो' वाले नारे से जुड़े सवाल पर भड़के अनुराग ठाकुर

दिल्ली चुनाव प्रचार के दौरान  27 जनवरी को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर रिठाला से भाजपा के उम्मीदवार मनीष चौधरी के समर्थन में एक जनसभा करने पहुंचे थे। इसी सभा में अनुराग ठाकुर ने शाहीनबाग में चल रहे सीएए विरोधी प्रदर्शन को लेकर निशाना साधा। उन्होंने जनसभा में मौजूद लोगों से देश के गद्दारों को, गोली मारो.. के नारे लगवाए। हालांकि जब 1 मार्च 2020 को पत्रकारों ने उनके बयान पर सवाल पूछा तो बिफर पड़े। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, अनुराग ठाकुर ने कहा, ''क्या कहा मैंने? ये आप लोग झूठ बोल रहे हैं। इसीलिए मैं तभी कहता हूं कि मीडिया की जितनी जानकारी है, पहले अपनी जानकारी में सुधार कीजिए। मुद्दा न्यायालय में है इसलिए मैं ज्यादा नहीं बोल रहा हूं। इसलिए आप अपनी जानकारी में सुधार लाइए। आपको पूरी जानकारी रहनी चाहिए। आधी जानकारी किसी के लिए भी घातक है। वो मीडिया का दुष्प्रचार हो या किसी का हो...''

 

#WATCH Minister of State for Finance, Anurag Thakur, when reporters say he raised 'desh ke ghaddaron ko...' slogan during Delhi elections: You are lying. You people should first enhance your knowledge. Half knowledge is dangerous.Matter is sub judice so I'm not commenting further pic.twitter.com/tWPxnRuIVp— ANI (@ANI) March 1, 2020

 

कई जगहों पर लग रहे हैं 'गोली मारो' वाले नारे

दिल्ली चुनाव प्रचार के अलावा 29 फरवरी को दिल्ली के राजीव चौक स्टेशन के अंदर भी ऐसे नारे लगे। इस मामले में छह लोगों को हिरासत में लिया गया, हालांकि कुछ देर बाद उन्हें छोड़ दिया गया। इसके अलावा पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में केंद्रीय गृह मंत्री की रैली में जाते हुए बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भी इस तरह के नारे लगाए।

टॅग्स :दिल्ली हिंसाहोलीअलका लांबाशाहीन बाग़ प्रोटेस्टदिल्ली मेट्रोदिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशनदिल्ली पुलिसजाफराबाद हिंसाकैब प्रोटेस्टनागरिकता संशोधन कानून
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi: जाफराबाद में सड़क पर झड़प, गोलीबारी के बाद 3 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टDelhi Vasant Kunj Accident: जीवन की एकमात्र उम्मीद अब खत्म?, मर्सिडीज एसयूवी की चपेट में आकर जान गंवाने वाले रेस्तरां कर्मचारी रोहित के परिवार ने कहा- अब किसके सहारे...

भारतIndia Gate Protest: दिल्ली में विरोध प्रदर्शन का हैदराबाद से कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने किया खुलासा; RSU की बैठक में शामिल हुए थे कुछ सदस्य

भारतNational Herald case: सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज, दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया मामला

भारतMCD by-election: दिल्ली मेट्रो ने एमसीडी उपचुनाव के लिए बदला टाइम, जानें कब चलेगी पहली मेट्रो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: AAP विधायक गोपाल इटालिया पर जूता फेंका, देखें वायरल वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: सीएम योगी ने मोर को अपने हाथों से दाना खिलाया, देखें वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: बारात में रसगुल्ले खत्म होने पर चली-कुर्सियां, मारपीट का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेWATCH: रसगुल्ले के लिए घमासान, शादी समारोह में दूल्हा-दुल्हन के परिवारों के बीच मारपीट; बोधगया का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेक्या पलाश मुच्छल पहुंचे प्रेमानंद महाराज की शरण में?, देखें वायरल फोटो