लाइव न्यूज़ :

केरल के मस्जिद में मंत्रोच्चारण के साथ हिंदुओं ने रचाई शादी, सीएम ने ट्वीट कर दी बधाई, जानें पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 20, 2020 12:21 IST

शादी के दौरान मस्जिद में मंत्रोच्चारण भी हुआ। मंडप भी बनाया गया और दोनों समुदाय के करीब 1000 लोगों ने इस शादी समारोह में हिस्सा लिया।

Open in App
ठळक मुद्देशादी समारोह के बाद प्रदेश के सीएम पिनराई विजयन ने ट्वीट कर मुस्लिम समाज के इस कदम की तारीफ की है। 22 साल की अंजू के पिता की दो साल पहले एक हादसे में मौत हो गई थी।

केरल के अलापूझा जिले के एक मस्जिद में हिंदू लड़का व लड़की ने हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी रचाई। इस शादी के दौरान मस्जिद में मंत्रोच्चारण भी हुआ। मंडप भी बनाया गया और दोनों समुदाय के करीब 1000 लोगों ने इस शादी समारोह में हिस्सा लिया। इस शादी समारोह के बाद प्रदेश के सीएम पिनराई विजयन ने ट्वीट कर मुस्लिम समाज के इस कदम की तारीफ की है। 

दरअसल, 22 साल की अंजू के पिता की दो साल पहले एक हादसे में मौत हो गई थी, जिसके बाद उसकी मां बिंदु बेटी की शादी के लिए काफी परेशान थी। घर की माली हालत ठीक नहीं होने के कारण शादी के लिए खर्चों का इंतजाम नहीं हो पा रहा था।

ऐसे में बिंदु ने बेटी की शादी के लिए स्थानीय मस्जिद से आर्थिक मदद मांगी। मस्जिद ने भी पूरी मदद का भरोसा दिया था। अंजू की शादी 19 जनवरी को शरद से तय हुई थी।

इसके बाद मस्जिद कमेटी के अधिकारियों ने तय किया कि दोनों की शादी मस्जिद में ही धूमधाम से रचाई जाए। यही नहीं शादी के दौरान हजारों लोगों के खाना के अलावा लड़की के लिए 10 जेवर भी बनवाए गए थे।

मस्जिद ने लड़की को शादी के उपहार में दो लाख रुपए देकर भी लड़के के साथ विदा किया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर शेयर कर केरल के सीएम ने देश के भाईचारे का हवाला दिया। तभी से इस शादी की खबर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है।   

टॅग्स :केरलपिनाराई विजयनट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल