लाइव न्यूज़ :

मंदिर देते हैं GST, मस्जिद, गुरुद्वारा और चर्च नहीं! भारत सरकार ने बताया क्या है सचाई

By विशाल कुमार | Updated: September 29, 2021 12:49 IST

ट्विटर पर करीब डेढ़ लाख फॉलोवर वाले एल्विस यादव नाम के यूजर ने 26 सितंबर को सुबह 10.59 बजे फ्री टेंपल्स हैशटैग के साथ लिखा है कि जिस देश में सभी को धार्मिक स्वतंत्रता प्राप्त है, वहां केवल हिंदू मंदिरों को ही कर क्यों देना पड़ता है?

Open in App
ठळक मुद्देइस जानकारी का केंद्रीय वित्त मंत्रालय का ट्विटर पेज साल 2017 में ही फैक्ट चेक करके गलत बता चुका है.इस फेक न्यूज को 20 हजार से लाइक मिले हैं जबकि 7,500 से अधिक बार रिट्वीट किया जा चुका है.

नई दिल्ली: पिछले कई सालों से सोशल मीडिया पर शेयर किए जाने वाले जिस फेक न्यूज को खुद केंद्रीय वित्त मंत्रालय साल 2017 में ही गलत बता चुका है, वही फेक न्यूज एक वेरिफाइड ट्विटर अकाउंट पर पिछले तीन दिनों से मौजूद है.

ट्विटर पर करीब डेढ़ लाख फॉलोवर वाले एल्विस यादव नाम के यूजर ने 26 सितंबर को सुबह 10.59 बजे फ्री टेंपल्स हैशटैग के साथ लिखा है कि जिस देश में सभी को धार्मिक स्वतंत्रता प्राप्त है, वहां केवल हिंदू मंदिरों को ही कर क्यों देना पड़ता है?

इस फेक न्यूज को 20 हजार से लाइक मिले हैं जबकि 7,500 से अधिक बार रिट्वीट किया जा चुका है.

हालांकि, इस जानकारी का केंद्रीय वित्त मंत्रालय का ट्विटर पेज साल 2017 में ही फैक्ट चेक करके गलत बता चुका है.

3 जुलाई, 2017 को एक ट्वीट कर मंत्रालय ने लिखा था कि सोशल मीडिया में कुछ संदेश घूम रहे हैं कि मंदिर ट्रस्टों को जीएसटी का भुगतान करना होगा जबकि चर्चों और मस्जिदों को छूट दी गई है. हम बड़े पैमाने पर लोगों से अनुरोध करते हैं कि सोशल मीडिया पर इस तरह के गलत संदेश प्रसारित न करें.

यादव के ट्विटर अकाउंट पर बहुत से लोग वित्त मंत्रालय के ट्वीट को शेयर करते हुए इसके फेक न्यूज होने के बारे में बता चुका हैं लेकिन उसने उन पर कोई ध्यान नहीं दिया.

यही नहीं यह फेक न्यूज अभी तक न तो सरकार और न ही ट्विटर की नजर में आया है.

टॅग्स :Templeसोशल मीडियाsocial mediaFinance Ministry
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी