लाइव न्यूज़ :

हिन्दू-मुस्लिम की ऐसी दोस्ती बनी लोगों के लिए मिसाल, सोशल मीडिया पर हो रही वायरल

By नियति शर्मा | Updated: March 16, 2019 02:15 IST

फेसबुक के पेज ह्युमन्स ऑफ बॉम्बे ने एक पोस्ट गुरुवार (14 मार्च) को शेयर किया। इस पोस्ट के साथ एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें चार युवक मस्जिद के बाहर बैठे नजर आ रहे हैं। इन सभी से धर्म के बारे में पूछा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देफेसबुक पर वायरल हिन्दू-मुसलमान दोस्ती की यह कहानी प्रशंसा का पात्र बनी हुई है।यह पोस्ट अब तक सोशल मीडिया पर 900 बार शेयर किया जा चुका है।

सर्फ ऐक्सल का होली विज्ञापन कई दिनों से विवादों का विषय बना हुआ था। उस विज्ञापन में एक हिन्दू लड़की एक मुस्लिम लड़के को होली के दिन मस्जिद पहुंचने में मदद करती है। उस विज्ञापन के बाद से कई धर्म विशेषज्ञों ने उस पर टिप्पणी करना प्रारंभ कर दिया था और सर्फ ऐक्सल को बॉयकाट करने की हिदायत तक दी थी। इन सब के विपरीत, फेसबुक पर वायरल इस पोस्ट में हिन्दू-मुसलमान की दोस्ती की मिसालें दी जा रही हैं।फेसबुक के पेज ह्युमन्स ऑफ बॉम्बे ने यह पोस्ट गुरुवार (14 मार्च) को शेयर किया। इस पोस्ट के साथ एक तस्वीर भी शेयर की, जिसमें चार युवक मस्जिद के बाहर बैठे नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में तीन युवकों ने मुस्लिम टोपी (skull cap) पहन रखी है। वहीं, जो युवक बीच में बैठा है उसने टोपी नहीं पहनी है।जब इन सभी से धर्म के बारे में पूछा गया तो एक युवक ने बताया कि वे सब मिलकर एक-दूसरे के धर्म के बारे में भी सीखते हैं। इससे उनकी दोस्ती और अधिक गहरी हुई है। इस पूरे पोस्ट में सबसे दिलचस्प तस्वीर को दिया गया कैप्शन है।

कैप्शन में लिखा है कि "हम चारों बहुत ही अच्छे दोस्त हैं और हम सब मस्जिद में शाम की नमाज़ के लिए आये हैं। हम सभी में से एक दोस्त हिन्दू है, लेकिन वह रोज शाम हमारे साथ नमाज पढ़ने आता है ताकि हम एक दूसरे के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिता सकें। वह हमारे लिए प्रार्थना करता है और हम सब उसके लिए। नमाज पर आने से हमारे हिन्दू दोस्त को कुरान की कुछ आयतें याद हो गई हैं और हम भी हमारे दोस्त से गायत्री मंत्र सीख रहे हैं। हमारा मानना है कि खुदा एक ही है बस नाम अलग-अलग हैं। वह सबकी सुनता है और उसे फर्क नहीं पड़ता कि प्रार्थना करने वाला कहां से और किस धर्म से आता है। अगर हम सभी इस तरह से सोचना शुरू कर दें तो क्या यह धरती स्वर्ग से कम नहीं होगी?"यह पोस्ट अबतक सोशल मीडिया पर 900 बार शेयर किया जा चुका है, जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया है। इस पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट किया, 'ऐसे ही भारत को मैं जानता हूं जो अनेकता में एकता और सभी के सम्मान के लिए जाना जाता है।'

टॅग्स :मुंबईधार्मिक खबरेंवायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?