लाइव न्यूज़ :

ड्राइवर के बदले रोजा रखते हैं ये अधिकारी, बताई ये वजह

By रजनीश | Updated: May 31, 2019 19:57 IST

अपने ड्राइवर की जगह रोजा रखने वाले संजय का कहना है कि हर किसी को सांप्रदायिक सौहार्द्र, भाईचार बढ़ाने के लिए अपने स्तर पर कुछ ना कुछ जरूर करना चाहिए। उनका कहना है कि हर धर्म हमें कुछ ना कुछ अच्छा सिखाता है।

Open in App

देश में हिंदू-मुस्लिम के बीच गर्म चर्चा और सांप्रदायिक माहौल खराब करने वाली खबरों का बाजार गर्म रहा। इन्हीं सब के बीच सुकून देने वाली खबरें भी आती रहती हैं और वही विश्वास है जो सब कुछ बिखरने नहीं देता। उम्मीद औऱ आशा बंधाकर रखता है। ऐसी ही खबर महाराष्ट्र के बुलधाना की है। बुलधाना के डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर संजय एन माली ने अपने मुस्लिम ड्राइवर जफर के बदले रोजा रखा है। 

जफर की तबीयत अचानक खराब हो गई, जिस वजह से वह रमजान के दौरान रोजा नहीं रख पाए। एएनआई से बातचीत में माली ने कहा, 'मैंने 6 मई को जफर से बातचीत में पूछ लिया कि वह रोजा रख रहा है या नहीं। उसने बताया कि इस बार वह रोजा नहीं रख पाया। इसके पीछे की वजह उसने अपनी खराब सेहत बताया। क्योंकि वह ड्यूटी के साथ रोजा नहीं रख सकते थे। 

इसके बाद मैंने उससे कहा कि उसकी जगह रोजा मैं रखूंगा। रोजा रखने के बारे में संजय ने बताया कि 6 मई से वह हर रोज रोजा रखते हैं। इसके लिए वह सुबह 4 बजे उठते हैं फिर कुछ खाते हैं और फिर 7 बजे रोजा खोलते हैं। 

संजय का मानना है कि हर किसी को सांप्रदायिक सौहार्द्र, भाईचार बढ़ाने के लिए अपने स्तर पर कुछ ना कुछ जरूर करना चाहिए। उनका कहना है कि हर धर्म हमें कुछ ना कुछ अच्छा सिखाता है। हमें सांप्रदायिक सौहार्द्र बढ़ाने की कोशिश करनी चाहिए। हमें पहले मानवता देखनी चाहिए, धर्म का नंबर बाद में आना चाहिए। रोजा रखने के बाद मैं काफी तरोताजा महसूस कर रहा हूं। 

टॅग्स :रमजानमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल