लाइव न्यूज़ :

OMG! 30 अरब येन खर्च कर जापान करने जा रहा ये कारनामा

By भाषा | Updated: February 6, 2019 19:33 IST

इस घोषणा से पहले एजेंसी ने पिछले साल अक्टूबर में यान के उतरने की प्रक्रिया को कई महीनों के लिए यह कहते हुए टाल दिया था कि लैंडिंग की तैयारी के लिए और समय चाहिए क्योंकि हालिया आंकड़ें दिखाते हैं कि क्षुद्र ग्रह की सतह उम्मीद से अधिक खुरदुरी है।

Open in App

सौरमंडल की उत्पत्ति पर प्रकाश डालने के क्रम में एक क्षुद्र ग्रह को परखने के लिए भेजा गया जापानी अंतरिक्षयान इस महीने के अंत में वहां उतर जाएगा। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। जापान एअरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (जाक्सा) ने बताया कि हायाबुसा2 यान 22 फरवरी को स्थानीय समयानुसार सुबह आठ बजे रुयुगु क्षुद्रग्रह पर उतर सकता है।

एजेंसी के परियोजना प्रबंधक युइची त्सुदा ने संवाददाताओं को बताया, “यान के उतरने का स्थान निर्धारित कर लिया गया है और हम वहां कैसे उतरने वाले हैं इसकी पुष्टि हो चुकी है, इसलिए हम बिना गलती किए इसे करने का भरसक प्रयास करेंगे।” 

इस घोषणा से पहले एजेंसी ने पिछले साल अक्टूबर में यान के उतरने की प्रक्रिया को कई महीनों के लिए यह कहते हुए टाल दिया था कि लैंडिंग की तैयारी के लिए और समय चाहिए क्योंकि हालिया आंकड़ें दिखाते हैं कि क्षुद्र ग्रह की सतह उम्मीद से अधिक खुरदुरी है। वैज्ञानिकों को क्षुद्रग्रह पर भेजे गए अन्य यानों के जरिए पहले से ही डेटा प्राप्त हो रहा है। 

अक्टूबर में जाक्सा ने सफलतापूर्वक 10 किलोग्राम का एक नया अवलोकन रोबोट भेजा था, जिसे मस्कट - ‘मोबाइल एस्टेरॉयड सर्फेस स्काउट’ के नाम से जाना जाता है। हयाबुसा2 एक बड़े फ्रिज के आकार का है और कई सौर पैनलों से लैस है। यह जाक्सा के पहले क्षुद्र ग्रह अन्वेषक हयाबुसा का परवर्ती है। 

करीब 30 अरब येन की लागत वाला हयाबुसा2 मिशन दिसंबर 2014 में शुरू किया गया था और वह संकलित किए गए नमूनों के साथ 2020 में धरती पर लौटेगा। इन नमूनों के जरिए वैज्ञानिकों को जीवन एवं ब्रह्मांड के बारे में कुछ मूलभूत सवालों के जवाब हासिल होने की उम्मीद है।

टॅग्स :जापान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर क्यों जापानी पत्रकार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने किया अरेस्ट?, विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा- एक रिहा, अभी भी जेल में दूसरा शख्स

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

विश्वकुरोसावा की राशोमन, जॉर्जेस सीमेनॉन की किताबें और नीचा नगर

कारोबारभारत के साथ कारोबार बढ़ाने को लेकर बेताब दुनिया

विश्वJapan election: निचले सदन की 465 सीट, सनाए ताकाइची के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ गठबंधन को 274 सीटें?, पीएम मोदी ने दी बधाई

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत