लाइव न्यूज़ :

क्या आपने कभी सोचा है शर्ट में क्यों होता है लूप और कॉलर में क्यों होती है दो बटन

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: May 18, 2018 10:08 IST

देश दुनिया में शर्ट के कई डिजाइन मौजूद है लेकिन क्या आपने कभी गौर किया कि शर्ट की इतनी वैरायटी होने के बावजूद उसकी कॉलर में दो बटन क्यों लगी होती है या शर्ट के पीछे दिए गए लूप का क्या मतलब होता है।

Open in App

नई दिल्ली, 18 मई। देश दुनिया में शर्ट के कई डिजाइन मौजूद है लेकिन क्या आपने कभी गौर किया कि शर्ट की इतनी वैरायटी होने के बावजूद उसकी कॉलर में दो बटन क्यों लगी होती है या शर्ट के पीछे दिए गए लूप का क्या मतलब होता है। आमतौर पर हम शर्ट की कॉलर के दो बटन और पीछे दिए गए लूप को देखते तो है लेकिन कभी जानन के की कोशिश नहीं करते की ये आखिर क्यों दिए होते हैं।  

दरअसल कुछ सालों पहले तक शर्ट को ठीक से रखने के लिए लोगों के पास हैंगर्स, अलमारी या वॉर्डरोब जैसी कोई चीज नहीं होती थी। शर्ट में लगे ये छोटे से लूप शर्ट को हुक पर टांगने के काम आते थे और कपड़ों पर रिंकल्स भी नहीं पड़ते थे। इतिहासनिदों की माने तो शर्ट में लूप नाविंकों की खोज थी जो जहाज में काम करने वाले क्रू और नाविक जो शर्ट पहनते थे उसे चेंज करते समय जहाज में बने हुक पर टांग देते थे लेकिन धीरे-धीरे ये चलन आम लोगों के बीच प्रचलित हो गया। 

रिपोर्ट्स की माने तो शर्ट में लूप की शुरूआत 'बटन डाउन शर्ट' नाम के एक ब्रांड ने 1960 में की थी। लेकिन देश दुनिया के अन्य ब्रांड ने भी इसे फॉलो करना शुरू कर दिया और धीरे-धीरे ये फैशन इतना पॉप्युलर हो गया कि ये आज भी चलन में है। 

वहीं शर्ट की कॉलर में लगी दो बटनों का किस्सा भी अपने आप में काफी रोचक है। कॉलर में लगी दो बटनों को बटन डाउन कॉलर कहते हैं। इस ट्रेंड की शरुआत Ivy League के पोलो प्लेयर्स द्वारा की गयी थी। दरअसल पोलो खेलने वाले खिलाड़ी चाहते थे कि जब वे घोड़ो पर बैठकर खेलें तो कॉरल उनके चेहरे से दूर रहे और घुटसवारी करते वक्त शर्ट की कॉलर इरीटेट न करें जिसके चलते उन्होंने 'बटन डाउन कॉलर' शर्ट पहनना शुरू किया। लेकिन वक्त के साथ ये ट्रेंड बन गया जो आज भी प्रचलित है।

टॅग्स :वायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेजडेजा के अविश्सनीय कैच पर पुणे पुलिस ने पूछा सवाल, यूजर्स बोले-कुछ काम भी करते हो या मैच देखते हो

ज़रा हटकेTikTok स्टार ने चावल के दाने गिनकर बताई दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति जेफ बेजोस की संपत्ति, वीडियो हुआ वायरल

ज़रा हटकेकोरोना वायरस: सबसे ज्यादा प्रभावित वुहान शहर के अस्पताल का वीडियो वायरल, नर्स-पुलिस ऑफिसर फुर्सत के क्षणों में...

ज़रा हटकेधाराप्रवाह अंग्रेजी बोलते हुए 'दादी' ने बताई महात्मा गांधी की जीवनी, यूजर्स ने शशि थरूर से मार्क्स देने की मांग की

ज़रा हटकेताजमहल वाली फोटोशॉप तस्वीरों पर इवांका ट्रंप ने दिया ये जवाब, फनी मीम हो रहे हैं वायरल, देखें

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा