लाइव न्यूज़ :

Viral Video: 55 साल की गुजराती महिला का किकी चैलेंज वीडियो वायरल, देनी पड़ी सफाई

By आदित्य द्विवेदी | Updated: August 4, 2018 03:58 IST

किकी डांस चैलेंज सीधे चलते वाहन से बाहर निकलना और कनाडा के रैपर ड्रैक के गीत ‘इन माय फीलिंग’ की धुन पर एक तरफ डांस करने का है।

Open in App

वडोदरा (गुजरात), चार अगस्तः 55 साल की महिला का एक किकी डांस चैंलेज वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह वीडियो ऐसे समय चर्चा में है जब कई राज्यों की पुलिस ने लोगों को इस तरह की हरकत नहीं करने की चेतावनी दी है। पुलिस की चेतावनी के बाद महिला को सामने आकर सफाई देनी पड़ी।

दरअसल, वडोदरा की रहने वाली 55 वर्षीय महिला और उनके बेटे ने किसी चैलेंज का वीडियो बनाया। उसमें वो सड़क किनारे डांस कर रही हैं और चलती गाड़ी से उनका बेटा रिकॉर्ड कर रहा है। पीछे से गाड़ियों के हॉर्न की आवाजें आ रही हैं। बुजुर्ग महिला के किकी चैलेंज का वीडियो सोशल मीडिया पर हजारों लोग देख चुके हैं। वडोदरा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किकी चैलेंज को स्‍वीकार न करें।

वीडियो में दिख रही बुजुर्ग महिला ने भी सफाई दी है। उनका कहना है कि उन्होंने कोई चैलेंज नहीं लिया बल्कि अवेयरनेस और फन के लिए यह वीडियो बनाया था। उन्होंने कहा कि यह खतरनाक है और किसी को भी यह चैलेंज नहीं लेना चाहिए।

किकी डांस चैलेंज सीधे चलते वाहन से बाहर निकलना और कनाडा के रैपर ड्रैक के गीत ‘इन माय फीलिंग’ की धुन पर एक तरफ डांस करने का है। ‘किकी चैलेंज’ इन दिनों दुनियाभर में वायरल हो रहा है और सिलेब्रिटीज से लेकर आम लोग तक इस चैलेंज को पूरा करने की कोशिश में लगे हैं। 30 जून को अमेरिका के कमीडियन शॉकर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक विडियो पोस्ट किया था जिसमें वह ‘किकी डू यू लव मी’की धुन पर डांस करते हुए नजर आ रहे थे।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :किकी चैलेंजवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए