लाइव न्यूज़ :

"गुजरात में का बा? अरे इ गुजरात मॉडल त रंगा सियार बा", भोजपुरी सिंगर नेहा राठौर ने मोरबी हादसे को लेकर घेरा भाजपा शासन को

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 5, 2022 14:56 IST

'बिहार में का बा?' के गाने से मशहूर हुई नेहा राठौर ने अपने नये भोजपुरी गीत 'गुजरात में का बा? के जरिये मोरबी दुर्घटना पर कई गंभीर सवाल दागते हुए गुजरात की भाजपा सरकार पर जबरदस्त व्यंग्य किया है।

Open in App
ठळक मुद्दे'बिहार में का बा?' गाने वाली नेहा राठौर का नया भोजपुरी गीत 'गुजरात में का बा? तेजी से हुआ वायरलमोरबी हादसे को लेकर इस गीत में नेहा राठौर ने गुजरात की सरकार को जमकर घेरा है गीत में पीएम मोदी के अस्पताल दौरे को लेकर तंज करते हुए गुजरात मॉडल को रंगा सियार बताया गया है

दिल्ली: मोरबी हादसे को लेकर विपक्षी दलों के तीखे हमले का सामने कर रही भाजपा को उस समझ तगड़ा झटका लगा, जब 'बिहार में का बा?' के गाने से मशहूर हुई नेहा राठौर ने अपने भोजपुरी गीत 'गुजरात में का बा? के जरिये मोरबी दुर्घटना पर कई गंभीर सवाल दागते हुए गुजरात भाजपा पर जबरदस्त व्यंग्य किया।

भोजपुरी की सुपरस्टार गायिका नेहा सिंह राठौर का गीत 'गुजरात में का बा? तेजी से वायरल हो रहा है। इस गीत में नेहा सिंह राठौर कह रही हैं, "गुजरात में का बा? अरे गुजरात में का बा?, अस्पताल में साफ-सफाई जारी बा, साहेब आने वाले हैं, बस ओही क त्यारी बा। नया-नया स्ट्रेचर बेडशीट, नया-नया कर्मचारी बा, साहेब के स्वागत में लागल मंत्री अ अधिकारी बा। घड़ी बनावे वाला कंपनी पुल क ठेकेदार बा, चौकीदार के राज में देख बढ़ल भ्रष्टाचार बा। अरे इ गुजरात मॉडल त रंगा सियार बा, गुजरात में का बा?"

गायिका नेहा राठौर ने इस गीत को अपने यूट्यूब चैनल पर और साथ में ट्विटर अकाउंट पर भी शेयर किया है। इसके साथ ही प्रियंका राठौर ने ट्विटर पर गुजरात सरकार के खिलाफ जुबानी हमला भी करते हुए ट्विट करते हुए कहा, "लोग मरत बा डूब-डूब के, साहेब के सभवा जारी बा, गलती सब मरने वालों की, प्रोपेगंडा भारी बा, का बा?"

मालूम हो कि बीते रविवार 30 अक्टूबर को गुजरात के मोरबी जिले में स्थित मच्छु नदी पर बना 143 साल पुराना सस्पेंशन ब्रिज अचानक टूटकर नदी में समा गया। इस हादसे में कुल 135 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। मोरबी पुलिस ने आनन-फानन में हादसे के लिए जिम्मेदार अब कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें पुल के रखरखाव के लिए जिम्मेदार ओरेवा कंपनी के भी दो मैनेजर शामिल हैं।

टॅग्स :गुजरातनरेंद्र मोदीभोजपुरीभोजपुरी गाना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी