लाइव न्यूज़ :

गुजरात के इस जिले में सेल्फी लेना है 'अपराध', जानिए प्रशासन ने क्यों लगाई है रोक

By अभिषेक पारीक | Updated: June 29, 2021 16:59 IST

मोबाइल पर सेल्फी लेना और उसे विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर डालना बहुत से लोगों का शौक होता है। हालांकि यदि आप गुजरात के डांग जिले में ऐसा करेंगे तो आपको आपराधिक कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात के डांग जिले में सेल्फी लेने वालों पर आपराधिक कार्रवाई की जाएगी। सेल्फी के चलते डांग जिले में कई लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में सपुतारा हिल स्टेशन देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग आते हैं। 

मोबाइल पर सेल्फी लेना और उसे विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर डालना बहुत से लोगों का शौक होता है। हालांकि यदि आप गुजरात के डांग जिले में ऐसा करेंगे तो आपको आपराधिक कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। जिले में सेल्फी लेने के कारण कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से सेल्फी लेने को अपराध घोषित कर दिया गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 

पर्यटकों के बीच दक्षिण गुजरात में स्थित डांग बेहद लोकप्रिय है। मानसून के वक्त यहां के सपुतारा हिल स्टेशन और झरने देखने के लिए हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। देश और गुजरात में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले कम हुए हैं। ऐसे में लोग बारिश के मौसम में फिर से घूमने आने लगे हैं। 

आपराधिक कार्रवाई की जाएगी

जिले के अतिरिक्त कलेक्टर टी डी डामोर ने बताया कि अगर डांग में लोगों को सेल्फी लेते देखा गया तो उनके खिलाफ आपराधिक प्रावधानों में कार्रवाई की जाएगी। अधिकारी ने कहा कि डांग में इस प्रकार के प्रतिबंध पिछले दो तीन सालों से थे और अब एक नई अधिसूचना जारी कर इनकी अवधि को विस्तार दे दिया गया है। 

दुर्घटनाओं में कई लोगों की मौत

डामोर ने कहा, 'दुर्घटनाओं में कुछ लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग घायल हो गए हैं। इसे रोकने के लिए यह निर्णय लिया गया है।' उन्होंने कहा, 'खासकर युवा लोग अच्छी सेल्फी लेने के चक्कर में किसी भी हद तक चले जाते हैं और दुर्घटना हो जाती है। लोगों के खाई में गिरने और पानी में बहने की बहुत सी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। कुछ मामलों में लोग मर भी गए हैं और बहुत से लोग घायल हुए हैं।' अधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन ने विभिन्न पर्यटन स्थलों पर होर्डिंग लगाए हैं, जिन पर सेल्फी लेने के प्रति चेतावनी दी गई है। 

टॅग्स :गुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो