लाइव न्यूज़ :

सूरत की ज्वैलरी शॉप में बिक रहे हैं हीरे लगे मास्क, कीमत सुन चौंक जाएंगे आप

By सुमित राय | Updated: July 11, 2020 14:54 IST

गुजरात के सूरत के ज्वैलरी शॉप में हीरे जड़े मास्क बिक रहे हैं, जिनकी कीमत लाखों में है।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात के सूरत में एक कारोबारी ने हीरे जड़ित मास्क बनाए हैं।ज्वैलरी शॉप ने  N-95 और 3 प्लाई प्रॉटेक्शन मास्क पर हीरे लगाकर तैयार किया है।मास्क की कीमत 1.5 लाख रुपये से 4 लाख रुपये तक है।

कोरोना वायरस का प्रकोप देशभर में लगातार बढ़ता जा रहा है, ऐसे में कई राज्यों ने लोगों को फेस मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है। इस कारण मास्क लोगों की जीवन का हिस्सा बन गया है, तो ऐसे में इस पर कई तरह के प्रयोग किए जा रहे हैं। गुजरात के सूरत में एक कारोबारी ने हीरे जड़ित मास्क बनाए हैं, जिसकी कीमत सुनकर आप चौंक जाएंगे।

ज्वैलरी शॉप ने  N-95 सर्टिफिकेशन और 3 प्लाई प्रॉटेक्शन मास्क पर हीरे लगाकर तैयार किया है, जिसकी कीमत 1.5 लाख रुपये से 4 लाख रुपये तक है। ज्वैलरी शॉप के अनुसार मास्क में असली और सिंथेटिक दोनों ही तरह के हीरे जड़े हुए हैं। अलग-अलग डिजाइन वाले इन डायमंड मास्क का क्रेज खूब बढ़ रहा है।

कहां से आया हीरे वाला मास्क बनाने का आयडिया

ज्वैलरी शॉप के मालिक दीपक चौकसी ने बताया, "उन्हें हीरे वाला मास्क बनाने का विचार उस ग्राहक से मिला, जिसके घर पर शादी थी और वह उनकी दुकान पर आकर दूल्हा-दुल्हन के लिए अनोखे मास्क की मांग की।"

उन्होंने बताया, "लॉकडाउन के दौरान एक ग्राहक, जिसके घर पर शादी थी, हमारी दुकान पर आया और दूल्हा और दुल्हन के लिए अनोखे मुखौटे की मांग की। इसके बाद हमने अपने डिजाइनरों को मास्क बनाने का काम सौंपा, जिसे ग्राहक ने बाद में खरीदा। इसके बाद, हमने इन मास्क की एक विस्तृत श्रृंखला बनाई, क्योंकि आने वाले दिनों में लोगों को इनकी आवश्यकता होगी। इन मुखौटों को बनाने के लिए सोने के साथ शुद्ध हीरे और अमेरिकी हीरे का उपयोग किया गया है।"

किसी है हीरे वाले मास्क की कीमत

दीपक चौकसी ने बताया, "मास्क पर पहले पतला गोल्ड कास्केट फिट किया जाता है और फिर उस पर हीरे जड़े जाते हैं। अमेरिकन डायमंड्स के साथ मास्क में पीले सोने का इस्तेमाल किया गया है और इसकी कीमत 1.5 लाख रुपये है। एक अन्य मास्क, जो सफेद सोने और असली हीरे के साथ बनाया गया है, इसकी कीमत 4 लाख रुपये है।

मास्क खराब होने के बाद हीरे का क्या होगा

दुकान के मालिक ने कहा कि इन मास्क को बनाने में उसी तरह के कपड़े का इस्तेमाल किया गया है, जैसा सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार प्रोटेक्टिव गियर बनाने में किया जाता है। इन मास्क में जड़े हीरे और सोने का इस्तेमाल बाद में आभूषण बनाने के लिए किया जा सकता है।

टॅग्स :गुजरातकोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया