लाइव न्यूज़ :

गोपालगंजः सिविल सर्जन ने छूए बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के पैर, फोटो वायरल

By एस पी सिन्हा | Updated: September 26, 2021 18:07 IST

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे गोपालगंज सर्किट हाउस में पहुंचे थे. उनके पहुंचते ही वहां अधिकारियों और कर्मचारियों का तांता लग गया.

Open in App
ठळक मुद्देसर्किट हाउस में स्वागत को लेकर सिविल सर्जन डॉ योगेंद्र महतो भी गुलदस्ता लेकर खड़े थे.द्वार पर खडे़ सिविल सर्जन जो कि गुलदस्ता लिए हुए थे ने आगे बढ़कर उनका पैर छू लिया.कम उम्र के मंत्री मंगल पांडेय के पैर छूने की इस तस्वीर को लोग अब सोशल मीडिया पर खूब शेयर कर रहे हैं.

पटनाः बिहार के गोपालगंज जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां सिविल सर्जन सूबे के स्वास्थ्य मंत्री के आगे नतमस्तक हो गए. दरअसल, गोपालगंज पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय सिविल सर्जन ने पैर क्या छू लिया, यह तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो गई.

सोशल मीडिया पर किसी ने यह लिखकर शेयर कर दिया कि इस तस्वीर में जो शख्स मंत्री जी के पैर किसी कार्यकर्ता की तरह छू रहा है दरअसल में वह गोपालगंज के सिविल सर्जन डॉक्टर योगेंद्र महतो हैं. फिर क्या था मंगल पांडे का पैर छूते उनकी ये फोटो सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बन गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे गोपालगंज सर्किट हाउस में पहुंचे थे. उनके पहुंचते ही वहां अधिकारियों और कर्मचारियों का तांता लग गया और सभी उनकी आवभगत में लग गए. सर्किट हाउस में स्वागत को लेकर सिविल सर्जन डॉ योगेंद्र महतो भी गुलदस्ता लेकर खड़े थे.

बताया जाता है कि यहां पर जैसे ही मंगल पांडे पहुंचे और वह गाड़ी से उतरकर सर्किट हाउस में प्रवेश करने लगे तभी मुख्य प्रवेश द्वार पर खडे़ सिविल सर्जन जो कि गुलदस्ता लिए हुए थे ने आगे बढ़कर उनका पैर छू लिया.

अपने से कम उम्र के मंत्री मंगल पांडेय के पैर छूने की इस तस्वीर को लोग अब सोशल मीडिया पर खूब शेयर कर रहे हैं, और खूब कमेंट भी कर रहे हैं. इस वायरल फोटो के बाद जब सिविल सर्जन डॉक्टर योगेंद्र महतो से बात करने की कोशिश की गई. लेकिन उनके मोबाइल पर उनसे संपर्क नहीं हो सका. इस मामले में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे का भी बयान सामने नहीं आया है.

टॅग्स :बिहारBJPनीतीश कुमारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो