लाइव न्यूज़ :

पत्रकार सुधीर चौधरी पर किए अपने ट्वीट को लेकर ट्रोल हुए मंत्री गिरिराज सिंह, ट्विटर पर लोगों ने कहा- अपना अकाउंट पब्लिक कीजिए

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 11, 2020 10:15 IST

भारतीय जनता पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को लेकर ट्विटर पर दो से तीन हैशटैग चलाए जा रहे हैं। जिसमें उनसे उनका ट्विटर अकाउंच पब्लिक करने की मांग की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देपत्रकार और टीवी एंकर सुधीर चौधरी पर केरल पुलिस ने गैर जमानती धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है।ट्विटर पर लोग मंत्री गिरिराज सिंह को लेकर कई विवादित कमेंट भी कर रहे हैं।

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अपने एक ट्वीट को लेकर ट्विटर पर ट्रोल हो गए हैं। ट्वीट टीवी एंकर और पत्रकार सुधीर चौधरी को लेकर किया गया था। ट्वीट में गिरिराज सिंह ने एक पोल चलाया था, जिसमें उन्होंने लिखा था- ''पहले जिहाद के नाम पर मारकाट अराजकता मचाएंगे फिर अगर इसके खिलाफ कोई आवाज उठाए और सच्चाई दिखाए तो उस पर FIR करेंगे? हिंदुस्तान की भावना के साथ चल रही सुधीर चौधरी और जी न्यूज की   की मुहिम के साथ हूं ...क्या आप हैं?''  इस पोल हां पर  54.4 प्रतिशत है और ना के पक्ष में  45.6 प्रतिशत है। (खबर लिखे जाने तक) इस ट्वीट के बाद से ट्विटर पर कई तरह के हैशटैग चलने लगे हैं, जिसमें लोग केंद्रीय मंत्री से पूछ रहे हैं कि आखिर आप हो कहां? ट्विटर पर कई लोग ये भी मांग कर रहे हैं कि गिरिराज सिंह को अपना ट्विटर अकाउंट पब्लिक करना चाहिए।

देखें ट्विटर पर गिरिराज सिंह को लोग क्या लिख कर ट्रोल कर रहे हैं? 

हैशटैग ''#गिरिराजजी_आप_कहाँ_हो '' के साथ एक कांग्रेस के सोशल मीडिया से जुड़े गौरव पांधी ने विवादित ट्वीट किया।

एक अन्य यूजर ने लिखा है, लोकतंत्र में मीडिया और राजनेता यदि एक दूसरे की इज्जत बचाने, एक दूसरे को समर्थन देने जैसी बातें करें तो निश्चित रूप से लोकतंत्र खतरे में है।  

एक अन्य यूजर ने लिखा है, एक केंद्रीय मंत्री का अकाउंट प्राइवेट होना, एक बड़े घोटाले की तरफ इशारा करता है।

एक यूजर ने लिखा, आप ऐसा पोल करते ही क्यों हैं, जिसके बाद छिपना पड़े।

एक अन्य यूजर ने लिखा, मंत्री जी अपना पोल छोड़कर भाग गए।

एक यूजर ने लिखा, आजकल बीजेपी वाले भी पोल हारने लगे हैं।

आरजेडी नेता अरुण कुमार यादव ने भी गिरिराज सिंह के खिलाफ ट्वीट किया है।

पत्रकार सुधीर चौधरी पर जी न्यूज पर किसी कार्यक्रम को दिखाने जाने को लेकर केरल पुलिस ने गैर जमानती धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। सुधीर चौधरी के मुताबिक एफआईआर जम्मू-कश्मीर की किसी रिपोर्ट को लेकर दर्ज हुआ है। 

टॅग्स :गिरिराज सिंहसोशल मीडियाट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी