महिला के साथ हुई हैरान करने वाली घटना, बेडरूम में बिस्तर के नीचे मिले 18 जिंदा सांप, तस्वीरें वायरल
By विनीत कुमार | Published: July 15, 2021 03:14 PM2021-07-15T15:14:08+5:302021-07-15T15:19:47+5:30
एक महिला को उसके बिस्तर के नीचे से 18 सांप मिले। इसमें सांप के छोटे-छोटे बच्चे भी थे। वहीं इन सांपों की मां भी थी। बाद में इन्हें पकड़कर अलग जंगल में छोड़ा गया।
जॉर्जिया की एक महिला उस समय हैरान रह गई जब उसके बिस्तर के नीचे और बेडरूम से 18 जिंदा सांप मिले। इसमें सांप के बच्चे भी थे। ये महिला जॉर्जिया के ऑगस्टा में अपने परिवार के साथ रहती है। महिला ने जब इस घटना की जानकारी और तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाली तो ये वायरल हो गईं।
महिला का ट्रिश विल्कर है और उन्होंने 12 जुलाई को पहली बार ये तस्वीरें फेसबुक पर साझा की। शुरुआत में ट्रिश को लगाकर सापों की संख्या केवल 9 है। हालांकि बाद में जब और खोजबीन हुई और बिस्तर को उल्टा किया तो कई और सांप नजर आ गए।
ट्रिशा ने बताया कि उन्होंने सांपों के इन बच्चों की मां को भी अपने बिस्तर के नीचे से खोज निकाला। इसके बाद सांप पकड़ने वाले शख्स को बुलाया गया जिसने सभी सांपों को एक-एक कर एक बैग में रखा।
ट्रिशा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि इतना कुछ देखने के बाद लगता है कि उन्हें किसी कार्डियोलॉजिस्ट की जरूरत पड़ेगी। ट्रिशा ने ये भी आशंका जताई कि हाल में उनके घर के पास की जमीन को साफ किया गया है। संभव है कि इस दौरान ये सांप उनके घर में घुस आए हों।
ट्रिशा एक पोस्ट में लिखती हैं, 'उन्हें अब भी भरोसा नहीं हो रहा कि सभी सांप निकाल लिए गए और उन्हें अभी भी कहीं बैठने में डर महसूस हो रहा है।' इस बीच सांपों के पकड़े जाने के अगले दिन सांप पकड़ने के लिए एक और शख्स आया और उसने पुष्टि की कि घर में कोई और सांप नहीं है। साथ ही उसने बताया कि पकड़े गए सभी गार्टर सांप थे और ये जहरीले नहीं हैं।