लाइव न्यूज़ :

गौतम गंभीर ने केजरीवाल को तंज कर कहा, मैं राहत सामाग्री पर अपनी फोटो छाप के नहीं बांट रहा, ट्विटर यूजर्स ने सांसद को दिखाया आईना

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 8, 2020 14:10 IST

ऐसा पहली बार नहीं है जब कोरोना लॉकडाउन के बीच राहत सामाग्री पर नेताओं की छपी तस्वीर पर विवाद हुआ है। ट्विटर पर पहले भी ऐसी कई तस्वीरें सामने आई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगौतम गंभीर और सीएम केजरीवाल में हाल ही में पीपीई किट को लेकर ट्विटर पर बहस हो गई थी। गौतम गंभीर के इस ट्वीट पर फिलहाल सीएम केजरीवाल ने या आप पार्टी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद गौतम गंभीर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तंज करते हुए कहा कि वह कोरोना वायरस के मद्देनजर लगे लॉकडाउन में रिलीफ पैकेट पर अपनी फोटो छाप कर जनता के बीच नहीं बांटता हूं। गौतम गंभीर अपने इस ट्वीट के बाद खुद ही ट्रोल होने लगे हैं। ट्विटर यूजर ने गौतम गंभीर के ट्वीट पर कमेंट कर कई वैसी तस्वीरें पोस्ट की है, जिसमें राहत सामाग्री पर सांसद की तस्वीर लगी हुई है। 

गौतम गंभीर ने अरविंद केजरवाल की सरकार द्वारा बांटे जा रहे राहत सामाग्री के पैकेट की तस्वीर शेयर की। जिसमें सीएम कजेरीवाल की फोटो हैं। गौतम गंभीर ने तस्वीर शेयर कर लिखा, PPE Kits दे न पाए। मजदूरों को खाना खिला न पाए। अमित कुमार का इलाज हो न सका। लोगों को घटिया राशन दिया। मेरे घर के सामने दवाई छिड़कने का नाटक करके विधायक जी पूछते हैं की मैं क्या कर रहा हूं? मेरा कसूर सिर्फ इतना है की मैं मदद पे अपनी फोटो छाप के नहीं बांट रहा हूं। अरविंद केजरीवाल।

देखें लोगों की प्रतिक्रिया- Abhijeet Dipke नाम के ट्विटर यूजर ने लिखा, जी, मैंने कहा, हिपोक्रेसी की भी सीमा होती है। इसके साथ कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की गई है, जिसमें राहत सामाग्री पर गंभीर की तस्वीर लगी है। एक अन्य ट्वीट में भी अभिजीत ने ऐसी ही तस्वीर शेयर की।

एक यूजर ने लिखा, इतना झूठ पहले से बोलते हो या बीजेपी में आने के बाद।

एक यूजर ने लिखा, आपके ट्वीट से ही ये फोटो लिया है..ऐसे कई और फोटो हैं जिनमें आपका नाम लिखा है। बाकी जो है सो है...। एक अन्य यूजर ने भी ऐसा ही दावा किया,

विवेव गुप्ता ने लिखा, हे झूठ बोलने वाले गौतम ये क्या है फिर?

प्रियंका नाम की एक यूजर ने भी ऐसी ही तस्वीरें पोस्ट की।

एक अन्य यूजर ने लिखा, बोलने से पहले इसे देख लेते। 

बता दें कि गौतम गंभीर और सीएम केजरीवाल में हाल ही में पीपीई किट को लेकर ट्विटर पर बहस हो गई थी। दोनों नेताओं के ट्वीट उस वक्त काफी चर्चा में रहे थे। हालांकि सीएम केजरीवाल ने गंभीर के इस ट्वीट पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। 

टॅग्स :गौतम गंभीरअरविंद केजरीवालदिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल