लाइव न्यूज़ :

Video: बीजेपी नेता का राहुल गांधी को खुला चैलेंज, कहा- 'CAA के बारे में उनको पता ही नहीं है, चाहे किसी भी मंच पर बहस कराए'

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 2, 2020 09:11 IST

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किशन रेड्डी ने कहा कि राहुल गांधी को पता नहीं कि एनआरसी, सीएए और जीएसटी क्या है? राहुल गांधी कहते हैं कि सीएए आएगा तो टैक्स बढ़ जाएगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को कौन पंडित ट्यूशन दे रहा है, पता नहीं।

Open in App
ठळक मुद्देनागरिकता संशोधन कानून (CAA) और एनआरसी को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के नेता एक-दूसरे पर तंज कर रहे हैं। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर पिछले महीने देश के कई इलाकों में हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए।

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किशन रेड्डी ने एनआरसी, सीएए और एनपीआर को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और मौजूदा सांसद राहुल गांधी को एक खुली चुनौती दी है। उन्होंने कहा है कि वह राहुल गांधी को ओपेन चैलेंज देते हैं, राहुल गांधी, जहां चाहे वहां सीएए पर बहस करा लें। किशन रेड्डी ने दावा किया है कि राहुल गांधी को सीएए के बारे में पता ही नहीं हैं। 

किशन रेड्डी ने इस वीडियो को अपने ट्विटर अकाउंट पर भी शेयर किया है, जिसमें वह कहते दिख रहे हैं कि बीजेपी के आम कार्यकर्ता भी राहुल गांधी को सीएए पर जवाब दे सकते हैं, राहुल गांधी जहां चाहे जिस मंच पर बुलाना चाहे बुला सकते हैं। किशन रेड्डी ने दावा किया है कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस देश के साथ कोई खिलवाड़ नहीं करने वाले हैं। 

वहीं वाराणसी में हाल ही में किशन रेड्डी ने कहा कि राहुल गांधी को पता नहीं कि एनआरसी, सीएए और जीएसटी क्या है? राहुल गांधी कहते हैं कि सीएए आएगा तो टैक्स बढ़ जाएगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को कौन पंडित ट्यूशन दे रहा है, पता नहीं। उनका यह बयान भी चर्चा में बना हुआ है। 

बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और एनआरसी को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के नेता एक-दूसरे पर तंज कर रहे हैं।  नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर पिछले महीने देश के कई इलाकों में हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए। इस हिंसक विरोध प्रदर्शन में दर्जन लोगों की मौत हो गई है। विपक्ष का कहना है कि नागरिकता कानून को लाकर सरकार देश के संविधान के साथ खिलवाड़ कर रही है।

टॅग्स :राहुल गांधीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कैब प्रोटेस्टनागरिकता संशोधन कानूनएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर एनपीआर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतसरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजन की हिस्सेदारी नहीं?, ग्रामीण बैंक के अजा-अजजा कर्मचारियों से मिले राहुल गांधी

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो