लाइव न्यूज़ :

जापान ने बनाई चलने-फिरने वाली मस्जिद, 'मोबाइल मॉस्क' बनाने के पीछे है ये खास वजह

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 25, 2018 20:38 IST

जापान का पहला मोबाइल मोस्क का अनावरण इसी हफ्ते टोयोटा सीटी में टोयोटा स्टेडियम के बाहर हुआ। इसी शहर में टोयोटा कार का हेडक्वाटर है।

Open in App

समर ओलंपिक्स 2020 को ध्यान में रखते हुए जापान ने ऐसे मस्जिद का निर्माण कर रहा है जिसे एक जगह से दूसरे जगह शिफ्ट किया जा सकता है। इस खास मस्जिद को बनाने वाली कंपनी ने इसे मोबाइल मॉस्क का नाम दिया है। 

यासू प्रोजेक्ट के सीइओ यासुहारू इनोउ ने एक इंटरव्यू में कहा कि इस बात की पूरी संभावना है कि समर ओलंपिक्स 2020 के लिए हमारे पास पर्याप्त संख्या में मस्जिद उपलब्ध नहीं हैं जिसके कारण मुस्लिम पर्यटक और खिलाड़ियों को दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। इसी बात को ध्यान में रख कर हम मोबाइल मॉस्क का निर्माण कर रहे हैं जिसे जरूरत पड़ने पर हम अलग अलग ओलंपिक वेन्यू पर ले जा सकते हैं। 

उन्होंने आगे कहा कि जापान एक खुले विचारों वाला देश है जो "ओमोटिनाशी" के विचार पर चलता है। बता दें कि "ओमोटिनाशी" जापानी मेहमाननवाजी को बोलते हैं।

जापान के पहले मोबाइल मॉस्क का अनावरण इसी हफ्ते टोयोटा सीटी में टोयोटा स्टेडियम के बाहर हुआ। इसी शहर में टोयोटा कार का हेडक्वाटर है।

मोबाइल मोस्क एक मॉडिफाइड ट्रक है जो करीब 515 स्क्वायर फूट का है। इस ट्रक की क्षमता कुल 50 लोगों की है। इसके अलावा इस ट्रक में नमाज के पहले किये जाने वाले पारंपरिक वजू (सफाई) के लिए नल की व्यवस्था की गई है। एक अनुमान के मुताबिक जापान में करीब 100,000 से 200,000 मुस्लिम आबादी है।

मोबाइल मॉस्क के अनावरण समारोह में इंडोनेशिया के उन बच्चों ने भी हिस्सा लिया जो साल 2004 के हिन्द महासागर में आए सुनामी के चपेट में आ गए थे।  

भारत और देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहाँसब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट

टॅग्स :जापानओलंपिक
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर क्यों जापानी पत्रकार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने किया अरेस्ट?, विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा- एक रिहा, अभी भी जेल में दूसरा शख्स

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

विश्वकुरोसावा की राशोमन, जॉर्जेस सीमेनॉन की किताबें और नीचा नगर

कारोबारभारत के साथ कारोबार बढ़ाने को लेकर बेताब दुनिया

विश्वJapan election: निचले सदन की 465 सीट, सनाए ताकाइची के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ गठबंधन को 274 सीटें?, पीएम मोदी ने दी बधाई

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी